भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
खबर सार :-
Uttar pradesh weather today: यूपी में लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए जानते हैं, आपके जिले में कितना तापमान रहेगा?
खबर विस्तार : -
Uttar pradesh weather today: उत्तर प्रदेश में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को देश का सबसे गर्म राज्य रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश का बांदा जिला लगातार तीसरी बार सबसे गर्म शहर की लिस्ट में था। यहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही राज्य के अन्य शहर प्रयागराज, लखनऊ, आगरा और झांसी जैसे शहर भी प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे हैं। यहां तापमान 45 डिग्री तक दर्ज किया गया। राज्य के दक्षिणी हिस्सों के जिले और बुंदेलखंड भी भीषण गर्मी से परेशान हैं।
उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में लू की चेतावनी
राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी ने तबाही मचाई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोग लू की मार झेल रहे हैं। हालत इतनी खराब है कि दिन के साथ रात में भी गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज यूपी के 53 जिलों में लू की चेतावनी दी है। इसके साथ ही 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसमें प्रयागराज, बांदा, आगरा, झांसी, फतेहपुर, चित्रकुट, फिरोजाबाद, महोबा, इटावा, हमीरपुर, जालौन जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। लू के साथ ही दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवांए चलने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही मुज्जफरनगर,बागपत, शामली, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, बुलंदशहर, आगरा, हाथरस और फिरोजाबाद में रात में भी भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।
25 मई तक प्रचंड गर्मी का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 25 मई तक प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। आगे आने वाले पांच जिलों में तापमान 45 से 49 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ ही 22 से 25 मई के बीच पूर्वी यूपी के कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। हालांकि इस बारिश से किसी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मानसून का दस्तक
उत्तर प्रदेश में 18 जून को मानसून गोरखपुर के रास्ते दस्तक दे सकता है। हालांकि यह एक अनुमान है, मौसम करवट भी ले सकता है। वहीं केरल में 26 मई तक मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। दक्षिण-पश्चिम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, दक्षिण पूर्व अरब सागर में 16 मई को ही मानसून ने दस्तक दे दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14