अयोध्याः भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के अयोध्या ज़िला अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में पदाधिकारियों ने साकेत बुद्ध विहार, गांव मांझा बरहटा को हाउसिंग डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा जारी अधिग्रहण नोटिस से मुक्त करने की मांग की। ज़िलाधिकारी के ज़रिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट गेट पर दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि मांझा बरहटा में स्थित साकेत बुद्ध विहार सालों से धार्मिक आस्था का एक बड़ा केंद्र रहा है, जहाँ ग्रामीण और भक्त नियमित रूप से पूजा और धार्मिक कार्यक्रम करते हैं। हाल ही में, थाईलैंड से आए 114 बौद्ध भिक्षुओं ने भी पूजा की और कार्यक्रम का समापन किया, जिससे इस जगह का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और बढ़ गया है। ज़िला अध्यक्ष अरविंद यादव ने आरोप लगाया कि हाउसिंग डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा बार-बार जारी किए जा रहे नोटिस से भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं और इलाके में नाराज़गी का माहौल बन रहा है।
संगठन ने मांग की कि साकेत बुद्ध विहार को अधिग्रहण की कार्रवाई से मुक्त किया जाए और धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ प्रदेश सचिव उत्तर जगतपाल सिंह, महिला जिला अध्यक्ष सविता मौर्य, पार्षद कृष्ण गोपाल यादव, महानगर अध्यक्ष अजय यादव, जिला उपाध्यक्ष श्रीनाथ, जिला उपाध्यक्ष राजमणि राजरानी बृजलालयादव, जिला महासचिव राम अभिलाख तरुण, ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सोहावल कल्पनाथ, महासचिव राजू बाबा, तहसील अध्यक्ष बीकापुर विनोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामजीत पांडे, रामसमुझपाल, बहन मंगलगिरी महावीर रामनाथ यादव, विश्वनाथ यादव, मंजू रीना मालती राजकुमारी श्याम कली कमलेश पूजा रीमा अस्मिता कुसुम श्याम कली राम बच्चन मौर्य संगठन मंत्री अर्जुन मौर्य नरेंद्र विश्वकर्मा कई दीन मौर्य मंगल दीन जेपी किसान राम सुमेर पार्षद रामचंद्र पवन धनीराम नगीना जीतू रमेश वीरेंद्र यादव दिनेश यादव केसरी नंदन विद्यालय के संस्थापक ध्रुव यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे
अन्य प्रमुख खबरें
क्राइम कंट्रोल पर जोर, अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर: महेंद्र प्रताप सिंह
भीलवाड़ा को मिलेगी हवाई उड़ान की सौगात! हमीरगढ़ एयरस्ट्रिप पर फिर जगी उम्मीदें
Bhilwara: शुरू हुई अफीम खरीद प्रक्रिया, इस दिन तक चलेगा अभियान
ग्रामीणों ने पापड़ की तरह उखाड़ी नई सड़क, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
अलियापुर ग्राम पंचायत में विकास कार्य ठप, मोहन सीमेंट फर्म को भुगतान पर उठे सवाल
Gopalganj Rape: गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा आरोपी
Sultanpur: स्मार्ट मीटर व गैस कीमतों को लेकर कांग्रेस का विरोध, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज चलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई सक्रियता
सौतेले पिता पर लगा दुष्कर्म का आरोप, किशोरी के गर्भवती होने पर खुला मामला
Pilibhit: दरोगा ने युवक को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एक्शन
अस्पताल स्टाफ ने पेश की इंसानियत की मिसाल, तीन दिन बाद लौटाई खोई हुई धनराशि
पीलीभीत सेतु परियोजना को मंजूरी, कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार की उम्मीद
बिजली बिल जमा करने के बाबजूद भी सप्लाई कट, ग्रामीणों में रोष