अयोध्याः प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेशचंद्र शर्मा के निर्देश पर सोहावल विकास खंड की कार्यकारिणी एवं संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, सदस्यता अभियान को गति देना तथा आगामी आंदोलनों की रूपरेखा पर चर्चा करना रहा।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ने की, जबकि संचालन ब्लॉक मंत्री समीर सिंह द्वारा किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय ऑडिटर नीलमणि त्रिपाठी ने सदस्यता रजिस्टर और कार्यवाही रजिस्टर का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई विसंगतियों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सदस्यता अभियान को और तेज करने तथा प्रत्येक विद्यालय तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में हाई टेट से संबंधित चल रहे आंदोलन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। प्रांतीय स्तर पर सभी मान्यता प्राप्त संगठनों के एक मंच पर आने के निर्णय की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि एकजुटता से ही शिक्षक हितों की प्रभावी लड़ाई लड़ी जा सकती है। आगामी दिनों में प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति, चरणबद्ध कार्यक्रम और सहभागिता को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने संघर्ष में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
जिलामंत्री डॉ. चक्रवर्ती सिंह ने संगठन की डिजिटल सक्रियता की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों के ट्विटर (एक्स) अकाउंट की स्थिति देखी। बैठक में चार ऐसे सदस्य पाए गए जिनका ट्विटर (एक्स) अकाउंट नहीं बना था, जिसे तत्काल बनवाया गया। शेष पदाधिकारी सोशल मीडिया पर सक्रिय पाए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम संगठन की आवाज को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का सशक्त साधन है।
ज्ञानस्वरूप सिंह ने भी सभी सदस्यों से संघर्ष में सक्रिय सहभागिता का संकल्प दिलाया। बैठक में शैलेंद्र वर्मा, समीर सिंह, पंकज द्विवेदी, धर्मवीर चौहान, जमाल अहमद, सौरभ यादव, आशीष तिवारी, पवन गुप्ता, निमिष तिवारी, अमरचंद, आवेश कुमार, खलीक खान, अतुल पंकज, लवकेश शुक्ला, निखिल सिंह, प्रदीप सिंह सहित ब्लॉक कार्यकारिणी एवं संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम