पीलीभीतः पीलीभीत में 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में एक केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिले में इस वर्ष कुल 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 43,254 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे। कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न सचल निरीक्षण दल गठित किए गए हैं, जो नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी अवांछित तत्व या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फोटोस्टेट, स्कैनिंग और संबंधित दुकानों को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम