मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर: थाना कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, मृतक के खून से सने कपड़े तथा चादर भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार 15 फरवरी 2026 की सुबह कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव मलीरा के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान संदीप पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम मलीरा के रूप में हुई। मृतक के सिर, चेहरे और गले पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य एकत्र किए और तकनीकी व सर्विलांस टीम की सहायता से संदिग्धों की पहचान की। 16 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड से गौतम उर्फ सौरभ पुत्र योगेश कुमार निवासी सदरूद्दीननगर माजरा थाना भौराकला तथा मीनाक्षी पत्नी स्व. संदीप कुमार निवासी ग्राम मलीरा को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी गौतम और मृतक की पत्नी मीनाक्षी के बीच प्रेम संबंध थे। मृतक को इस संबंध की जानकारी हो जाने के बाद दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि घटना की रात मीनाक्षी ने अपने पति को खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। जब वह गहरी नींद में था, तब गौतम घर पहुंचा और हथौड़े से सिर, चेहरे व गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद दोनों ने शव को मोटरसाइकिल से गांव के बाहर जंगल में फेंक दिया और सबूत मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, खून से सने कपड़े और चादर बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम