पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर विकासखंड स्थित राजुपुर कुंडरी की सरकारी गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा और मौत के मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दर्जनों गोवंशों के मृत पाए जाने और कई के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर सामने आने के बाद राष्ट्रीय योगी सेना ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ने ग्राम प्रधान पति और गौशाला के केयरटेकर के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
यह मामला उस वक्त सामने आया, जब राजुपुर कुंडरी गौशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में गौशाला परिसर में मृत गोवंशों के अवशेष बिखरे हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि कई जीवित पशु अत्यंत दयनीय अवस्था में नजर आए। भूख, बीमारी और देखरेख की कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी, जिससे स्थानीय लोगों और संगठनों में आक्रोश फैल गया।
वीडियो वायरल होने की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय योगी सेना के जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) गौरव राजपूत के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। गौशाला के भीतर का दृश्य बेहद विचलित करने वाला था। करीब 10 से अधिक गोवंश मृत अवस्था में पड़े थे, जबकि लगभग एक दर्जन गोवंश गंभीर रूप से घायल और बीमार पाए गए। मृत पशुओं के आसपास कुत्ते और पक्षी मंडरा रहे थे, जो हालात की भयावहता को दर्शा रहे थे।
स्थिति देखकर योगी सेना के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने गौशाला गेट पर धरना शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और गौशाला में बचे गोवंशों के इलाज और देखभाल की तत्काल व्यवस्था की जाए।
हंगामे की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला और कार्यवाहक पशु चिकित्सक डॉ. अमित कुमार मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गौशाला में भारी गंदगी, चारे-पानी की कमी और पशुओं के रखरखाव में गंभीर लापरवाही की पुष्टि हुई।
एसडीएम नागेंद्र पांडे ने मौके की स्थिति और योगी सेना की मांग को देखकर सख्त रुख अपनाते हुए गौशाला के केयरटेकर और ग्राम प्रधान पति शमशुल हसन के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और प्रधान पति को हिरासत में ले लिया गया है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 8 IPS सहित 74 अफसरों का ताबदला
2026-06-06
क्षीरसागर तालाब के जलमार्ग में मिला मेडिकल वेस्ट, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस पर झांसी पुलिस का विशेष अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृक्षारोपण, बांटी गई मिठाइयां
2026-06-05
खुशखबरी! जंगल में एक बार फिर सुनाई देगी दहाड़, 17 में से 12 शेर स्वस्थ होकर लौटे
2026-06-05
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जनसेवा के आदर्शों को किया गया नमन
2026-06-05
सटोरियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायकों के अलग-अलग सुर, झांसी में छिड़ी राजनीतिक बहस
2026-06-05
Uttarakhand News: 6 दिन से लापता है महिला ट्रैकर, फिलहाल के लिए ट्रैंकिंग पर रोक
2026-06-05
2026-06-05
Yogi Adityanath Birthday: मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न, कहा- पूरे देश में लागू हो योगी मॉडल
2026-06-05
विश्व पर्यटन दिवस पर पहलः काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक की बोतलों पर लगेगा बैन
2026-06-05
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05