Patna Road Accident: राजधानी पटना में एक भीषण सड़क हादसे में पांच कारोबारियों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। गैस कटर से कार को काटकर सभी शवों को निकाला गया। ये हादसा सिपारा-पुनपुन रोड पर परसा बाजार थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जाता है कि सभी कारोबारी थे और फतुहा से पटना लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान कुर्जी चश्मा गली निवासी 50 वर्षीय राजेश कुमार, पटेल नगर निवासी 55 वर्षीय संजय कुमार सिन्हा, पटना निवासी 38 वर्षीय कमल किशोर, समस्तीपुर निवासी 35 वर्षीय प्रकाश चौरसिया और मुजफ़्फ़रपुर निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार के रुप में हुई है। मृतक राजेश कुमार के भाई ने बताया कि सभी लोग फतुहा से लौट रहे थे। राजेश कुमार की कीटनाशक और कृषि उत्पादों की एजेंसी है और सभी व्यवसायी एक साथ बिहटा-सरमेरा मार्ग से पटना लौट रहे थे।
इसी दौरान अचानक कार एक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद, ट्रक में फंसी कार कुछ दूर तक घिसटती रही। उस समय ट्रक चालक को घटना का पता नहीं चला। फिर अन्य कार चालकों ने ट्रक रोका और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची परसा थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया बचाव अभियान के बाद शवों को बाहर निकालकर पीएमसीएच भेजा गया। दुर्घटना के बाद एक मोबाइल पर कॉल आई, जिसके जरिए पुलिस ने राजेश कुमार के परिवार को सूचना दी। बाद में परिवार के अन्य सदस्यों को भी सूचित किया गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ग्रैंड विटारा कार की गति बहुत तेज थी। फिलहाल, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा कैसे हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, पटना-गया-डोभी फोरलेन पर पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। रात में ट्रकों का इधर-उधर से खड़ा होना, रोड सिग्नल का अभाव और तेज गति से वाहन चलाना यहां हादसों का बड़ा कारण रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग पीएमसीएच पहुंच गए।
अन्य प्रमुख खबरें
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 8 IPS सहित 74 अफसरों का ताबदला
2026-06-06
क्षीरसागर तालाब के जलमार्ग में मिला मेडिकल वेस्ट, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस पर झांसी पुलिस का विशेष अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृक्षारोपण, बांटी गई मिठाइयां
2026-06-05
खुशखबरी! जंगल में एक बार फिर सुनाई देगी दहाड़, 17 में से 12 शेर स्वस्थ होकर लौटे
2026-06-05
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जनसेवा के आदर्शों को किया गया नमन
2026-06-05
सटोरियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायकों के अलग-अलग सुर, झांसी में छिड़ी राजनीतिक बहस
2026-06-05
Uttarakhand News: 6 दिन से लापता है महिला ट्रैकर, फिलहाल के लिए ट्रैंकिंग पर रोक
2026-06-05
2026-06-05
Yogi Adityanath Birthday: मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न, कहा- पूरे देश में लागू हो योगी मॉडल
2026-06-05
विश्व पर्यटन दिवस पर पहलः काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक की बोतलों पर लगेगा बैन
2026-06-05
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05