Palamu Naxal Encounter : झारखंड के पलामू जिले में बुधवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में रात करीब 1 से 1.30 बजे के बीच हुई। पलामू एसपी रिश्मा रमेशन ने मुठभेड़ और शहादत की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमांडर शशिकांत गंझू (Shashikant Ganjhu) करमा पर्व (Karma Puja) पर अपने गांव केदल पहुंच सकता है। इसी आधार पर पुलिस ने विशेष तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस दल गांव के करीब पहुंचा, नक्सलियों को इसकी भनक लग गई। शशिकांत गंझू और उसके दस्ते ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की।
इस गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को तुरंत डाल्टनगंज स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया। शहीद जवानों की पहचान संतन कुमार और सुनील राम के रूप में हुई है। इनमें से एक जवान पलामू के एएसपी का अंगरक्षक था। घायल जवान का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर शहीद जवानों के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बता दें कि यह इलाका लंबे समय से टीएसपीसी का गढ़ माना जाता रहा है। शशिकांत गंझू इसी इलाके से पलामू और चतरा जिलों में संगठन की गतिविधियों को नियंत्रित करता रहा है। झारखंड सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके में शशिकांत और उसके दस्ते के सक्रिय होने की लगातार खबरें मिल रही थीं, जिसके बाद अभियान शुरू किया गया।
मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस ने आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पलामू की एसपी रिश्मा रमेशन ने कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि घायल सैनिक के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था की गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
वामपंथी दलों ने की ईरान, अमेरिका और इजराइल की लड़ाई रुकवाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
शाहिद सत्यदेव का पार्थिव शरीर पहुंचा अपने पैतृक गांव, अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब
अयोध्या: भाजपा महानगर कार्यकारिणी के गठन की सुगबुगाहट तेज, जल्द होगा नए चेहरों का ऐलान
चेटीचंड महापर्व की तैयारियां तेज, 19 को निकलेगी एकता वाहन रैली
फूलडोल में आस्था का मीठा रंग, रामनिवास धाम में मिश्री से तौले जा रहे नन्हे कदम
मानवता की अनूठी मिसाल, एक ही परिवार की तीन महिलाओं ने दान किए बाल
सुल्तानपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौ रक्षा पर दिया बड़ा बयान
जेनेरिक पर भारी 'ब्रांडेड' का मोह: कमीशन के खेल में दम तोड़ रहे जन औषधि केंद्र
मिजोरम में रेल कनेक्टिविटी से राह हुई आसान, पंजाब से सैरांग पहुंचा चावल
नशा मुक्ति जागरूकता वर्कशॉप का हुआ आयोजन, युवाओं ने लिया संकल्प
Bengal SIR Protest: धरने पर बैठी ममता बनर्जी की BJP को खुली चुनौती, कहा- बंगाल को छूकर दिखाओ...
रामाश्रय शिविर का हुआ आयोजन, वयोवृद्ध नागरिक हुए लाभान्वित
बाढ़ की समस्याओं से निपटने के लिए हुई बैठक, वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे मौजूद
लख्खी वार्षिक मेला की तैयारी पूरी, एसडीएम व मेला मजिस्ट्रेट ने की बैठक