मिर्जापुरः संस्कार भारती की वार्षिक योजना बैठक गणेशगंज स्थित होटल सिद्धार्थ में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी सत्र के लिए नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई तथा नई समिति का गठन किया गया। इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में वाराणसी से काशी प्रांत अधिकारी श्रीमती सुचरिता गुप्ता आई थीं तथा काशी प्रांत अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी भी उपस्थित थे। कृष्ण मोहन गोस्वामी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। महामंत्री संदीप श्रीवास्तव ने वर्ष भर आयोजित कार्यक्रमों का विवरण पढ़ा तथा कोषाध्यक्ष शिवराम शर्मा ने वर्ष भर के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। आशुतोष सोनी ने संस्कार भारती की नियमावली में किए गए परिवर्तनों को पढ़कर सुनाया।
पर्यवेक्षिका सुचरिता गुप्ता ने अध्यक्ष पद के लिए पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, महामंत्री शिवराम शर्मा तथा कोषाध्यक्ष रेखा गोंड के नामों की घोषणा की। लोगों ने तालियों से इसका स्वागत किया। काशी प्रांत अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी ने अपने संबोधन में सभी को बधाई दी तथा शीघ्र ही टीम के विस्तार का आश्वासन दिया। साथ ही लोगों का मनोबल बढ़ाया ताकि मिर्जापुर इकाई भविष्य में भी अच्छा कार्य करती रहे।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष शंकर सोनी, शंकर राय, राजकुमार पाहवा, गोपाल जी कांस्यकार, संदीप जैन, रमेश गुप्ता, सुरेश मौर्य, राम नारायण यादव, रामलाल साहनी, शिवबली सिंह, सोमेश्वर त्रिपाठी, अश्वनी पांडे, अगस्त द्विवेदी, संजय, श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार अग्रहरि, रामधनी पाल, राकेश वर्मा, रेखा चौरसिया, प्रदीप वर्मा, विजय श्रीवास्तव, गिरजा शंकर सविता, घनश्याम शर्मा शोभा, उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
खटारा रोडवेज बस ने बीच रास्ते छोड़ा साथ, यात्रियों ने लगाया धक्का, वीडियो वायरल
अयोध्या से सपा सांसद का तीखा प्रहार: गैस किल्लत और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूट रही सरकार
Muzaffarnagar Police Encounter : 25 मुकदमों का 'शातिर' ढेर, पैर में लगी गोली
Pilibhit: पंचायत सचिव पर निजी युवक से काम कराने के आरोप, जांच की मांग तेज
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा