Lucknow Zero Fresh Waste Dump City: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, राज्य का पहला ऐसा शहर बन गया है जिसे 'जीरो फ्रेश वेस्ट डंप' शहर घोषित किया गया है। इसका मतलब है कि शहर में रोजाना निकलने वाला कचरे को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस किया जा रहा है। अब कोई भी कचला खुले में नहीं फेंका जा रहा है। लखनऊ ने 'स्वच्छ भारत मिशन-शहरी' के तहत लखनऊ नगर निगम (LMC) द्वारा शहर के 100 प्रतिशत ठोस कचरे की वैज्ञानिक प्रोसेसिंग करके यह उपलब्धि हासिल की है।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार, लखनऊ नगर निगम ने शिवरी में अपना तीसरा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू किया है। इस प्लांट की क्षमता रोज़ाना 700 मीट्रिक टन है। इसके साथ, शहर में अब कुल तीन प्लांट हो गए हैं जिनकी कुल क्षमता रोज़ाना 2100 मीट्रिक टन है। शहर में रोज़ाना लगभग 2000 मीट्रिक टन कचरा निकलता है, जिसे अब पूरी तरह से वैज्ञानिक तरीकों से प्रोसेस किया जा रहा है।
कचरे को दो कैटेगरी में बांटा गया है: ऑर्गेनिक (55 प्रतिशत) और इनऑर्गेनिक (45 प्रतिशत)। ऑर्गेनिक कचरे का इस्तेमाल खाद और बायोगैस बनाने में किया जाता है, जबकि इनऑर्गेनिक कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाता है या सीमेंट और पेपर इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले फ्यूल (RDF) में बदला जाता है।
घर-घर कचरा कलेक्शन की एफिशिएंसी 96.53 प्रतिशत तक पहुंच गई है, और 70 प्रतिशत से ज़्यादा लोग अपने कचरे को घर पर ही अलग-अलग कर रहे हैं।
नगर निगम ने बताया कि शहर में जमा पुराने कचरे (लगभग 18.5 लाख मीट्रिक टन) में से 12.86 लाख मीट्रिक टन को साइंटिफिक तरीके से प्रोसेस किया गया है। इससे खाद, मिट्टी, RDF और कंस्ट्रक्शन मटीरियल बने हैं, जिनका इस्तेमाल इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
वामपंथी दलों ने की ईरान, अमेरिका और इजराइल की लड़ाई रुकवाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
शाहिद सत्यदेव का पार्थिव शरीर पहुंचा अपने पैतृक गांव, अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब
अयोध्या: भाजपा महानगर कार्यकारिणी के गठन की सुगबुगाहट तेज, जल्द होगा नए चेहरों का ऐलान
चेटीचंड महापर्व की तैयारियां तेज, 19 को निकलेगी एकता वाहन रैली
फूलडोल में आस्था का मीठा रंग, रामनिवास धाम में मिश्री से तौले जा रहे नन्हे कदम
मानवता की अनूठी मिसाल, एक ही परिवार की तीन महिलाओं ने दान किए बाल
सुल्तानपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौ रक्षा पर दिया बड़ा बयान
जेनेरिक पर भारी 'ब्रांडेड' का मोह: कमीशन के खेल में दम तोड़ रहे जन औषधि केंद्र
मिजोरम में रेल कनेक्टिविटी से राह हुई आसान, पंजाब से सैरांग पहुंचा चावल
नशा मुक्ति जागरूकता वर्कशॉप का हुआ आयोजन, युवाओं ने लिया संकल्प
Bengal SIR Protest: धरने पर बैठी ममता बनर्जी की BJP को खुली चुनौती, कहा- बंगाल को छूकर दिखाओ...
रामाश्रय शिविर का हुआ आयोजन, वयोवृद्ध नागरिक हुए लाभान्वित
बाढ़ की समस्याओं से निपटने के लिए हुई बैठक, वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे मौजूद
लख्खी वार्षिक मेला की तैयारी पूरी, एसडीएम व मेला मजिस्ट्रेट ने की बैठक