रामपुर: आदर्श कॉलोनी, सिविल लाइन स्थित भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज-भावाधस (रजि) कार्यालय में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव श्रद्धा, सम्मान और भक्ति के साथ अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड सभासद हरी बाबू राज द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भावाधस के राष्ट्रीय संचालक दीप लव का प्रेरणादायक संबोधन रहा। उन्होंने कहा कि, 'अरबों-खरबों वर्ष पूर्व शरद पूर्णिमा की रात कमल पुष्प पर प्रकट हुए सृष्टि रचयिता भगवान वाल्मीकि न केवल महर्षि थे, बल्कि उन्होंने समस्त मानवता के कल्याण के लिए रामायण जैसा महाग्रंथ रचा। उनकी शिक्षाएं जाति, धर्म या समुदाय से परे हैं – वे समस्त मानव समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।'
दीप लव ने शिक्षा को समाज के उत्थान का एकमात्र साधन बताते हुए जोर दिया कि वाल्मीकि समाज को आडंबर, अंधविश्वास, भूत-प्रेत पूजा और नशाखोरी जैसी कुरीतियों को त्याग कर शिक्षा की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'वाल्मीकि समाज को चाहिए कि वह बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करे ताकि वे सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सशक्त भूमिका निभा सकें।'
इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य शामिल हुए जिनमें संजय समर्पित, प्रदीप चंद्र, दिव्यांशु दीप, पारस, विनय बाबू, नितिन सरदार, अशोक काका, और कई अन्य सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने एकमत होकर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और आस्था के संतुलन को समाज की प्रगति की कुंजी बताया।
कार्यक्रम में आए सभी आगंतुकों का फूल-मालाओं और पारंपरिक पगड़ी से स्वागत किया गया। समापन पर सभी को प्रसाद वितरण किया गया और उपस्थितजनों ने भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय, सजीव और सामाजिक समरसता से परिपूर्ण रहा। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि सामाजिक चेतना का संदेश भी लेकर आया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल