लखनऊ; क्रॉप वेदर वॉच गु्रप की बैठक में किसानों को बताया गया कि 19 और 20 का मौसम फसलों के लिए अच्छा नही है। इन दो दिनों में कहीं आंधी तो कहीं झोंकेदार हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी होने की संभावना बनी हुई है। डा. संजीव कुमार, उपमहानिदेशक, यूपी कृषि अनुसंधान परिषद की अध्यक्षता में बीते दिनों 17 अप्रैल को परिषद के सभाकक्ष में एक बैठक सम्पन्न हुई। इसमें प्रदेश में मौसम के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में किसानों को अगले कुछ दिनों के लिए कृषि प्रबन्धन के कुछ सुझाव दिये गये।
भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, इस सप्ताह के आरंभिक चरण में 20 अप्रैल तक प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात व तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की वर्षा व ओलावृष्टि होने की संभावना है। प्रदेश के भाभर तराई क्षेत्र के अधिकांश भाग तथा पश्चिमी मैदानी एवं मध्य पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के उत्तरी भाग में औसत साप्ताहिक अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस दक्षिणी-पश्चिमी अर्द्धशुष्क मैदानी एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के अधिकांश भाग में औसत साप्ताहिक अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि प्रदेश के अन्य कृषि जलवायु अंचलों में यह 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
प्रदेश के भाभर तराई क्षेत्र के पश्चिमी भाग में औसत साप्ताहिक न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस; भाभर तराई एवं पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के शेष भाग तथा मध्य पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के अधिकांश भाग में औसत साप्ताहिक न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तथा अन्य कृषि जलवायु अंचलों में यह 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। प्रदेश में 20 अप्रैल के बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि जारी रहने से आने वाले दिनों में कहीं-कहीं लू की परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती है जिसके लिये नियमित दैनिक मौसम पूर्वानुमान देखते रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल