रामपुरः नववर्ष 2026 के शुभ आगमन के अवसर पर वैश्य समाज रामपुर द्वारा राजकीय बाल गृह, पुरानागंज में एक प्रेरणादायक एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल गृह में रह रहे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना, उन्हें अपनत्व का एहसास कराना तथा उनकी पसंद का भोजन कराकर नववर्ष की खुशियाँ उनके साथ साझा करना था।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विशेष रूप से पावभाजी, छोले-भटूरे, चाऊमीन, रसगुल्ला, बिस्किट, चिप्स तथा सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ड्राईफ्रूट्स के लड्डुओं की व्यवस्था की गई। बच्चों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ भोजन का स्वाद लिया। इस अवसर पर बच्चों में यह भावना जागृत हुई कि वे अकेले नहीं हैं, समाज का हर वर्ग उनके साथ खड़ा है और उन्हें अपने परिवार जैसा स्नेह मिल सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने कहा कि हम सभी को अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर ऐसे बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि अभिभावकों को अपने बच्चों को भी ऐसे कार्यक्रमों में साथ लाना चाहिए, ताकि वे समाजसेवा, संवेदनशीलता और मानवता का वास्तविक अर्थ समझ सकें। कार्यक्रम के दौरान बाल गृह के समस्त स्टाफ का फूलमालाओं से स्वागत कर उनका सम्मान किया गया।
वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के लिए कुछ कर पाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। वैश्य समाज परिवार निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहता है और ऐसे कार्यों से जो आत्मसंतुष्टि मिलती है, वह अवर्णनीय है। समाज सेवा से न केवल दूसरों को खुशी मिलती है, बल्कि स्वयं के जीवन में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, सीए संघ अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, महिला संगठन से नीतू गुप्ता, प्रीती अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, बीना भगत, रेणु जी, बंदना गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, भास्कर अग्रवाल, मनोज गुप्ता, वर्षा वार्ष्णेय सहित वैश्य समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ समय बिताकर नववर्ष को यादगार बनाया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह