Bareilly Encounter: उत्तर प्रदेश का बरेली जिला शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट कंप उड़ा। यहां इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ शातिर अपराधी फैजान गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि खुफियां जानकारी के आधार पर पुलिस फैजान को गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में बोलियां चलाईं। मुठभेड़ के दौरान एक गोली फैजान के पैर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल फैजान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि इस मुठभेड़ में एक पुलिस हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से एक .315 बोर की पिस्टल, जिंदा और खाली कारतूस, नकदी और एक स्कूटर बरामद किया है। फैजान के खिलाफ गोहत्या, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, फैजान लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल था, और उसके खिलाफ कई गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। मुठभेड़ के बाद, पुलिस ने उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
मुठभेड़ के बाद, पुलिस ने दूसरे आरोपी आसिफ की तलाश शुरू कर दी है, जो मौके से फरार हो गया था। पुलिस टीमें आसिफ के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आसिफ भी फैजान के गिरोह का सदस्य है और कई अपराधों में शामिल रहा है।
पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके। बरेली पुलिस इस मुठभेड़ को अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मान रही है, और उम्मीद है कि दूसरे आरोपी आसिफ को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुठभेड़ के बाद, पुलिस ने इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'बूथ विजय' का संकल्प, स्वच्छता के साथ घर-घर पहुंचे दिग्गज
कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप, एसएसपी से शिकायत