अयोध्याः अयोध्या में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी सक्रिय और प्रभावी भागीदारी निभाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ‘रानू’ के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति के विरोध में कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता की आवाज को प्रमुखता दी है और सड़क से लेकर सदन तक जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया है।
उन्होंने आगे कहा कि 17 फरवरी का विधानसभा घेराव कार्यक्रम आम जनता की समस्याओं को बुलंद करने का सशक्त माध्यम बनेगा। इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश सरकार को यह संदेश दिया जाएगा कि जनता अपने अधिकारों और सम्मान के लिए सजग है। महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर संगठन की एकजुटता का परिचय देंगे।
सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा ने कहा कि 17 फरवरी को सेवादल के स्वयंसेवक अनुशासन, ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से संचालित किया जाएगा, जिससे कांग्रेस की विचारधारा और प्रतिबद्धता का परिचय मिलेगा।
महानगर प्रवक्ता विनायक धर द्विवेदी ने जानकारी दी कि महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ‘रानू’ ने सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की मजबूती और जनसमर्थन का प्रतीक साबित होगा तथा प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देगा।
अन्य प्रमुख खबरें
हनुमान जयंती पर भीलवाड़ा में धर्म जागरण का शंखनाद: 52 हजार से अधिक हनुमान चालीसा का होगा वितरण
भीलवाड़ा में सामाजिक एकता की नई मिसाल: 'एक जाजम, एक पंगत' पर हजारों ने ग्रहण किया महाप्रसाद
नारायणपुर विद्यालय में वार्षिकोत्सव की धूम: कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन और मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
कोयंबटूर में बदला सियासी इतिहास, 1952 के बाद पहली बार वामपंथी गायब, मजदूर राजनीति की पकड़ कमजोर
Ayodhya: वार्षिक पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
अयोध्या में जाम के खिलाफ सख्ती: बुलडोजर अभियान से हटाया अतिक्रमण, अधिकारियों ने संभाली कमान
BJP Foundation Day: अयोध्या में 6 से 15 अप्रैल तक विविध कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर बैठक
सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार, जर्जर हालत से परेशान ग्रामीण, भ्रष्टाचार के आरोप
झांसी मंडल में 426 ट्रैक किमी क्षेत्र का होगा कायाकल्प, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
इकाना में मचेगा गदर: क्या पंत की 'नवाबी' सेना के आगे टिक पाएगा राहुल का दिल्ली दरबार?
एक अप्रैल से शुरू होगी श्रीगंगानगर से खाटूश्याम के लिए रोडवेज बस सेवा, श्रद्धालुओं को होगा लाभ