देहरादून: वेतन और ओवर टाइम को लेकर मजदूरों का बड़ा बवाल

खबर सार :-
Labor Protest in Selaqui Industrial Area: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सैनिकों ने जमकर बवाल किया है। वेतनमान को लेकर यहां कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसमें कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और रास्ते जाम कर दिए गए, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

देहरादून: वेतन और ओवर टाइम को लेकर मजदूरों का बड़ा बवाल
खबर विस्तार : -

Labor Protest in Selaqui Industrial Area: नोएडा के बाद अब देहरादून के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों ने बड़ा बवाल किया है। प्रदर्शनकारी काफी गुस्से में हैं और उन्होंने पुलिस पर पथराव भी किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पत्थरबाजी से आस-पास के इलाकों में मौजूद फैक्ट्रियों को काफी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। फिलहाल पुलिस किसी तरह मामले को काबू में करने की पूरी कोशिश कर रही है। 

वेतन को लेकर भारी बवाल

हाल की ही बात है कि नोएडा में मजदूरों ने वेतन को लेकर भारी बवाल किया था। सड़को पर खड़ी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। बड़ी-बड़ी कंपनीयों के शीशे तोड़े गए और कई लोगों को इस प्रदर्शन में लाठिया भी खानी पड़ी। ऐसा ही मामला सामने आ रहा है उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई से, जहां मजदूरों ने जमकर तोड़-फोड़ की है। कंपनी के बाहर मजदूर एकजूट होकर नारे लगा रहे हैं और पत्थरबाजी कर रहे हैं। जिसके बाद से आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। ऐसा माना जा रहा है कि दूसरी कंपनियों के मजदूर भी इस प्रदर्शन मे शामिल होकर मामले को गंभीर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।  इस प्रदर्शन पर एसपी देहात पंकज का कहा, ''कल प्रदर्शनकारी श्रमिकों की मांगों को लेबल कमिश्नर और फैक्ट्री प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया था, लेकिन आज फिर प्रदर्शनकारी फैक्ट्री पहुंचे और काम की हड़ताल के बाद पथराव किया है। इस दौरान पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।'' 

पुलिसकर्मी भी घायल

देहरादून के सेलाकुई में कंपनी के बाहर मजदूरों ने जमकर बवाल किया है। इस प्रदर्शन में मजदूरों द्वारा पत्थरबाजी की गई, जिसमें फैक्ट्रियों को भारी नुकसान हुआ है, कई गाड़ियों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया है और इसमें कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है। इसके बाद से प्रशासन द्वारा  कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। फिलहाल प्रदर्शन करने वाले लोगों को हटा दिया गया है, लेकिन फिर भी आस-पास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। 

किस लिए हो रहा प्रदर्शन?

मजदूरों का कहना है कि उनको समय पर वेतन नहीं मिल रहा था और इसके साथ ही ओवरटाइम के पैसे भी नहीं मिल रहे थे। अपनी मांग पूरी न होने पर गुस्साए श्रमिकों ने कंपनी के बाहर जमकर तोड़-फोड़ और नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने दून-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर जाम की स्थित पैदा कर दी, जिससे यातायात प्रभावित रहा। इसे रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। फिलहाल पुलिस मामले को शांत कराने में लगी हुई है।

अन्य प्रमुख खबरें