Noida sector 63 fire: नोएडा में गारमेट्स कंपनी में भीषण आग, चपेट में आई तीन इमारतें
खबर सार :-
Noida sector 63 fire: नोएडा के सेक्टर 63 में एक गारमेंट्स कंपनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसने आस-पास के 3 कारखानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर छह से ज्यादा दमकल की गाड़िया मौजूद थीं।
खबर विस्तार : -
Noida sector 63 fire: नोएडा में 16 मई शनिवार के दिन एक कपड़ा कारखाने में भीषण आग लग गई जिस कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी भयानक थी कि इसने पास के तीन कारखानों को अपनी चपेट में ले लिया। यह घटना नोएडा के सेक्टर 63 की है। कारखाने में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। बताया जा रहा है कि आग इनती भयानक थी कि इसमें तीन अन्य इमारत भी जल गए।
आग से अफरा-तफरी का माहौल
नोएडा सेक्टर 63 में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक गारमेंट्स के कारखाने में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। आसमान में कुछ समय के लिए काला धुंआ छा गया। दमकल कर्मियों को आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर आग को काबू में करने की कोशिश में जुट गए, लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि इसने पास के तीन इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल की दर्जन से ज्यादा गाड़ियां बचाव कार्य में जुट गई।
दूसरी इमारते भी इसकी चपेट में
मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद जब यह दूसरी बिल्डिंग तक पहुंचने लगा तो आस-पास के बाकी के इमारत को तुरंत खाली कराया जाने लगा, जिससे किसी जान-माल का नुकसान न हो। इतने भयानक आग लगने के पीछे का कारण का पता नहीं चल पाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य टेक्निकल खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह है समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल दिया गया है, जिस कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
प्रशासन की अपील
आग लगने के कुछ समय बाद वहां लोगों की भीड़ इक्ठ्ठा हो गए। फिलहाल प्रशासन ने लोगों के सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने का हर संभव प्रयास कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29