शाहजहांपुरः सरकारी कर्मचारियों के बीच क्रिकेट का महाकुंभ उत्साह और जोश के साथ शुरू हो गया। एटेवा संगठन द्वारा आयोजित इस भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रंगारंग समारोह के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संजय गुप्ता (पाइप वाले) उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
एटेवा संगठन देशभर में कर्मचारियों के पेंशन अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाला एक सशक्त राष्ट्रीय मंच है। संगठन सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ कर्मचारियों के बीच एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इसी कड़ी में यह क्रिकेट टूर्नामेंट कर्मचारियों के बीच आपसी सामंजस्य और भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास है।
इस प्रतियोगिता में शहर के रेलवे, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। दो माह तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 31 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें विभिन्न विभागों की टीमें अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
उद्घाटन मैच पशुपालन विभाग और भारतीय रेलवे विभाग के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनुशासन, टीम वर्क और खेल भावना का परिचय दिया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और हर चौके-छक्के पर तालियों की गूंज सुनाई दी।
मुख्य अतिथि संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आपसी सहयोग, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और कार्यस्थल पर बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में एटेवा संगठन के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। यह टूर्नामेंट आने वाले दो महीनों तक खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम