बुलंदशहरः डिबाई नगर के शिव कॉलोनी स्थित मकून्स प्री-स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। श्री हरीश पंजाबी द्वारा संचालित विद्यालय परिसर को इस अवसर पर आकर्षक झांकियों, रंग-बिरंगे फूलों और सजावटी मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। पूरे स्कूल में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रबंधिका रश्मि खुराना एवं प्रधानाचार्या नीरू सिंघल ने भगवान शिव-पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शिवजी के स्वरूप में अभिजीत एवं प्रियांश, पार्वती जी के रूप में जिज्ञासा और अंबिका तथा कृष्ण स्वरूप में चिराग ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविता, भजन और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। बच्चों की मासूम अदाओं और पारंपरिक वेशभूषा ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रांगण शिव भक्ति में सराबोर नजर आया।
समापन अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने भगवान शिव-पार्वती का वंदन कर पुष्प वर्षा की और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका तृष्णा गौतम, जिया प्रकाश, साक्षी शर्मा, केयरटेकर कमलेश रानी, विवेक सिंह सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
अन्य प्रमुख खबरें
हनुमान जयंती पर भीलवाड़ा में धर्म जागरण का शंखनाद: 52 हजार से अधिक हनुमान चालीसा का होगा वितरण
भीलवाड़ा में सामाजिक एकता की नई मिसाल: 'एक जाजम, एक पंगत' पर हजारों ने ग्रहण किया महाप्रसाद
नारायणपुर विद्यालय में वार्षिकोत्सव की धूम: कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन और मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
कोयंबटूर में बदला सियासी इतिहास, 1952 के बाद पहली बार वामपंथी गायब, मजदूर राजनीति की पकड़ कमजोर
Ayodhya: वार्षिक पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
अयोध्या में जाम के खिलाफ सख्ती: बुलडोजर अभियान से हटाया अतिक्रमण, अधिकारियों ने संभाली कमान
BJP Foundation Day: अयोध्या में 6 से 15 अप्रैल तक विविध कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर बैठक
सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार, जर्जर हालत से परेशान ग्रामीण, भ्रष्टाचार के आरोप
झांसी मंडल में 426 ट्रैक किमी क्षेत्र का होगा कायाकल्प, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
इकाना में मचेगा गदर: क्या पंत की 'नवाबी' सेना के आगे टिक पाएगा राहुल का दिल्ली दरबार?
एक अप्रैल से शुरू होगी श्रीगंगानगर से खाटूश्याम के लिए रोडवेज बस सेवा, श्रद्धालुओं को होगा लाभ