बुलंदशहरः डिबाई में महाशिवरात्रि पर्व पर इस वर्ष भी परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ भोले बाबा की भव्य बारात निकाली गई। महाशिवरात्रि पर्व उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित यह शोभायात्रा शिव मंदिर स्थित चौक दुर्गा प्रसाद से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुशबू सिंह तथा समाजसेवी संजीव कुमार उर्फ बंटी सर्राफ ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती कर किया। इसके उपरांत अनाज मंडी में फीता काटकर बारात को रवाना किया गया।
भोले बाबा की बारात नगर के प्रमुख मार्गों—अनाज मंडी, रेलवे रोड, महादेव चौराहा, पैंठ चौराहा, बड़ा बाजार, घंटाघर, पुलिस चौकी, छोटा बाजार, पुराना किला और बोहरान चौक—से होती हुई पुनः अपने निर्धारित स्थल पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारी, पुष्पवर्षा की और प्रसाद वितरण किया। नगर का वातावरण “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।
बारात में मनमोहन बैंड डिबाई ने भक्तिमय धुनों से समां बांधा। चार घोड़ों पर सवार इंद्रदेव, सूर्यदेव, चंद्रदेव और विष्णुजी की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण रहीं। छह सजी-धजी बग्गियों पर राधा-कृष्ण, श्री खाटू श्याम महाराज और राम दरबार की झांकियां सजाई गईं। नंदी पर विराजमान भोले बाबा की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी रही। दो डीजे मोबाइल और चट्टा मंडलों ने कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया।
समिति के डोरी लाल अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, आशीष वार्ष्णेय, अजय शर्मा, रवि वार्ष्णेय, अनुज वार्ष्णेय, विनय शर्मा, पोपी पंडित, रमेश चंद्र सिंघल, संदीप गुरु, भगवती मित्तल, गोविंद सिंह और हेमंत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान प्रभारी निरीक्षक रविरतन सिंह और कस्बा चौकी इंचार्ज विशाल प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ संभाली, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
Gopalganj Rape: गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा आरोपी
Sultanpur: स्मार्ट मीटर व गैस कीमतों को लेकर कांग्रेस का विरोध, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज चलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई सक्रियता
सौतेले पिता पर लगा दुष्कर्म का आरोप, किशोरी के गर्भवती होने पर खुला मामला
Pilibhit: दरोगा ने युवक को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एक्शन
अस्पताल स्टाफ ने पेश की इंसानियत की मिसाल, तीन दिन बाद लौटाई खोई हुई धनराशि
पीलीभीत सेतु परियोजना को मंजूरी, कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार की उम्मीद
बिजली बिल जमा करने के बाबजूद भी सप्लाई कट, ग्रामीणों में रोष
यूनिफॉर्म राशि डीबीटी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित, योजानाओं की दी जानकारी
हनुमान जयंती पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, कलश स्थापना के साथ हुआ पूजन
हनुमान जयंती पर भीलवाड़ा में धर्म जागरण का शंखनाद: 52 हजार से अधिक हनुमान चालीसा का होगा वितरण
भीलवाड़ा में सामाजिक एकता की नई मिसाल: 'एक जाजम, एक पंगत' पर हजारों ने ग्रहण किया महाप्रसाद