भरतपुरः बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने आज राजस्थान विधानसभा में प्रक्रिया 295 के तहत कुशवाहा, काछी, शाक्य, माली तथा अन्य अत्यंत पिछड़े समाज की समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाया। उन्होंने अध्यक्ष महोदय के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि राजस्थान के कुशवाहा, काछी, शाक्य एवं माली समाज सामाजिक और आर्थिक रूप से अत्यंत पिछड़े वर्ग में आते हैं।
उन्होंने बताया कि इन समुदायों की आजीविका मुख्य रूप से बटाईदार खेती, पशुपालन, खदानों में श्रम कार्य और दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर है। अधिकांश परिवार कच्चे घरों और झोपड़ियों में जीवन यापन करते हैं। आर्थिक अभाव के कारण वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में असमर्थ हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रशासनिक और सरकारी सेवाओं में उनकी भागीदारी लगभग शून्य है।
डॉ. बनावत ने कहा कि वर्ष 2005 से ये समुदाय अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं। राजस्थान सरकार की इसरानी कमेटी (2012), एस.आर. वर्मा कमेटी, चौधरी उदयकांत आयोग तथा मंडल आयोग की सिफारिशों में भी इन समाजों को अत्यंत पिछड़ा माना गया है। इसरानी कमेटी द्वारा ओबीसी की 44 अत्यंत पिछड़ी जातियों में से छंटनी के बाद 18 जातियों की सूची में काछी (कुशवाहा) समाज को शामिल किया गया था।
उन्होंने मांग रखी कि एस.आर. वर्मा कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण दिया जाए। सामाजिक उत्थान के लिए लवकुश बोर्ड को वित्तीय बोर्ड का दर्जा देकर उसमें 7 सदस्यों की राजनीतिक नियुक्ति की जाए तथा नए बजट में पर्याप्त राशि आवंटित की जाए। साथ ही बागवानी विकास बोर्ड का गठन किया जाए।
उन्होंने प्रदेश में आवासीय लवकुश विद्यालय और महाविद्यालय स्थापित करने, प्रत्येक जिले में लवकुश वाटिका बनाने, समाज के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर विद्यालयों का नामकरण करने तथा जून 2022 आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। इसके अतिरिक्त महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने की भी मांग रखी गई।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम