पीलीभीतः पीलीभीत जनपद के थाना जहानाबाद क्षेत्र में दिल्ली की रहने वाली एक युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की पहचान अजीम पुत्र यूसुफ, निवासी ग्राम चका, थाना जहानाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है और अपने पति से अलग रह रही है। वह अपने दो बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही थी। करीब दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात अजीम से हुई थी, जो उस समय दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में उसके पड़ोस में किराए पर रह रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।
महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी पारिवारिक स्थिति और अकेलेपन का फायदा उठाया। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, आरोपी को उसके वैवाहिक जीवन और परिस्थितियों की पूरी जानकारी थी, इसके बावजूद उसने उसे भविष्य का सपना दिखाकर भरोसे में लिया।
मामले में नया मोड़ तब आया जब 1 जनवरी 2026 को पीड़िता को सूचना मिली कि आरोपी अजीम का रिश्ता किसी अन्य स्थान पर तय कर दिया गया है। यह जानकारी मिलने के बाद महिला दिल्ली से पीलीभीत स्थित आरोपी के पैतृक गांव चका पहुंची, लेकिन वहां पहुंचने पर आरोपी घर से फरार मिला।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी के परिजनों से बात करने का प्रयास किया, तो उनके द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उसे गांव से भगा दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने जहानाबाद थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मामले की सूचना मिलने पर सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार