रामपुरः जनपद में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर पीड़ितों को राहत प्रदान की। जनता दर्शन में दूर-दराज से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिन पर जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता के साथ तत्काल संज्ञान लिया।
कार्यक्रम के दौरान तहसील मिलक के ग्राम कमोरा निवासी निर्मल सिंह अपनी पुत्री के साथ हुई दुर्घटना की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री छत पर खेलते समय 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अधीक्षण अभियंता विद्युत सत्येन्द्र चौहान को तलब किया और निर्देश दिए कि प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार को आर्थिक राहत मिल सके।
इसके अतिरिक्त विगत दिनों आयोजित जनता दर्शन में धमोरा मिलक निवासी संतोष कुमार एवं उनकी पत्नी नंदरानी ने उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड न होने की समस्या बताई थी। इस पर जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया गया था। निर्देशों का त्वरित अनुपालन करते हुए संबंधित दंपति का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं उन्हें आयुष्मान कार्ड प्रदान किया।
जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, विद्युत, राजस्व एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित राहत देना प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दर्शन के माध्यम से आम नागरिकों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है और समस्याओं के समाधान से जनता का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई