मुजफ्फरनगरः जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा अभियान” के तहत थाना बुढाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर वांछित अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 20 किलो 800 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कैन्टर वाहन को भी सीज किया गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह तथा थाना प्रभारी बुढाना सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में की गई।
गौरतलब है कि इससे पूर्व दिनांक 15 दिसंबर 2025 को थाना बुढाना पुलिस द्वारा दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 41 किलो गांजा बरामद किया गया था, जिसके संबंध में थाना बुढाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमे पंजीकृत किए गए थे। इन मामलों में कुछ अभियुक्त वांछित चल रहे थे, जिनमें से दो ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी थे।
इसी क्रम में 01 जनवरी 2026 को थाना बुढाना पुलिस खतौली–बुढाना मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कैन्टर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें वाहन से 20.800 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कैन्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रविन्द्र उर्फ नौमान पुत्र रामपाल कश्यप, निवासी ग्राम बड़ौदा, थाना बुढाना, जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। बरामद कैन्टर का नंबर UP 12 BT 3983 है।
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर ओडिशा से सस्ते दामों में गांजा खरीदता था और उसे कपड़ों के बीच छिपाकर यहां लाता था। इसके बाद ऊंचे दामों पर फुटकर बिक्री कर अवैध मुनाफा कमाया जाता था। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बुढाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई