Haryana News: हरियाणा के नूंह में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक नशेड़ी बेटे ने मात्र 20 रुपये के लिए मां की कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं नशे में धुत यह कलियुगी बेटा मां की हत्या करने के बाद रातभर वहीं शव के साथ सोता रहा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि यह हैरान कर देने वाली वारदात नूंह जिले के जयसिंहपुर गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जमशेद अपनी बुजुर्ग मां रजिया की कुल्हाड़ी और ईंट से वार करके बेरहमी से इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने उसे 20 रुपये देने से इनकार कर दिया था। रजिया जानती थी कि जमशेद नशे का आदी है, इसलिए उसने सुबह पैसे देने की बात कहकर उसे टाल दिया। रात करीब 12 बजे जमशेद ने पैसे चुराने की कोशिश की। जब रजिया की नींद खुली तो उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद गुस्साए जमशेद ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपनी मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गई और उसकी मौत हो गई।
इतना ही नहीं मां की हत्या करने के बाद भी नशेड़ी बेटा चादर ओढ़कर सोता रहा। वारदात की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जयसिंहपुर पुलिस चौकी और नूंह सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जमशेद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस का आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।
बता दें कि जमशेद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा है और अविवाहित है, जबकि उसके दो भाई विवाहित हैं। मूल रूप से असम का रहने वाला यह परिवार कई सालों से जयसिंहपुर में रह रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जमशेद लंबे समय से नशे का आदी था।
अन्य प्रमुख खबरें
खटारा रोडवेज बस ने बीच रास्ते छोड़ा साथ, यात्रियों ने लगाया धक्का, वीडियो वायरल
अयोध्या से सपा सांसद का तीखा प्रहार: गैस किल्लत और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूट रही सरकार
Muzaffarnagar Police Encounter : 25 मुकदमों का 'शातिर' ढेर, पैर में लगी गोली
Pilibhit: पंचायत सचिव पर निजी युवक से काम कराने के आरोप, जांच की मांग तेज
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा