Etawah Safari Park: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित 'इटावा सफारी पार्क' में बीती रात शेरनी 'रूपा' ने चार शावकों को जन्म दिया। शेरनी रूपा और उसके चारों नवजात शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। रूपा अपने शावकों की देखभाल के लिए उनसे जरा भी दूर नहीं जा रही है। इटावा सफारी पार्क प्रशासन के अनुसार शेरनी रूपा का 5 जनवरी 2025 को गुजरात के नर शेर 'कान्हा' के साथ मिलन हुआ था।
बता दें कि रूपा का यह तीसरा प्रसव है। इससे पहले 3 सितंबर 2023 को उसने एक शावक को जन्म दिया था, जिसे रखवालों और डॉक्टरों की देखरेख में पाला गया था, क्योंकि मां 'रूपा' ने उसे दूध नहीं पिलाया था। सफारी प्रबंधन ने बताया कि शावकों का जन्म 20-21 अप्रैल की रात पहला शावक 12.35 बजे, दूसरा 1.42 बजे और तीसरा शावक सुबह 5.59 बजे पैदा हुआ। जबकि सोमवार सुबह 10 बजे चौथे शावक का जन्म हुआ। प्रबंधन ने दो सीसीटीवी वीडियो भी जारी किए हैं। फिलहाल सभी नवजात शावकों और शेरनी की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। 'रूपा' खुद शावकों की देखभाल कर रही हैं।
सफारी प्रबंधन उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे पहले मार्च 2025 में शेरनी 'नीरजा' ने तीन शावकों को भी जन्म दिया था, जो फिलहाल एक महीने से अधिक उम्र के हैं। सफारी पार्क में अब तक कुल 16 शावकों का जन्म हो चुका है, जिनमें से नौ दूसरी पीढ़ी के हैं। शेरनी 'रूपा' का जन्म भी 26 जून 2019 को इटावा सफारी पार्क में हुआ था। उसकी मां जेसिका ने 2016 से 2020 के बीच कई शावकों को जन्म दिया, जिनमें प्रमुख हैं 'सिम्बा', 'बाहुबली', 'सुल्तान', 'भारत', 'सोना', 'गार्गी' और 'नीरजा'।
इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि वर्तमान में पार्क में कुल 21 बारबरी शेर हैं, जिनमें से 16 का जन्म यहीं हुआ है। गुजरात के अलावा यह देश में बारबरी शेरों का एकमात्र सफल प्रजनन केंद्र है, जहां इनका संरक्षण और संवर्धन लगातार जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह