सुल्तानपुरः नए वर्ष 2026 की शुरुआत बंधुआकलां थाना क्षेत्र में एक सराहनीय और मानवीय पहल के साथ हुई, जिसने पुलिस और आमजन के बीच भरोसे को और मजबूत किया। जहां आमतौर पर नया साल निजी आयोजनों और उत्सवों के साथ मनाया जाता है, वहीं बंधुआकलां थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने नववर्ष को सेवा और संवेदना का पर्व बनाते हुए जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य किया।
कड़ाके की ठंड के बीच थाना परिसर में आयोजित इस मानवीय कार्यक्रम में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने गरीब, असहाय, बेसहारा लोगों और ड्यूटी पर तैनात चौकीदारों को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर जरूरतमंदों को कंबल सौंपे, जिससे यह संदेश साफ गया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था की प्रहरी ही नहीं, बल्कि समाज की सच्ची सेवक भी है।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। कई बुजुर्गों और गरीबों ने थानाध्यक्ष को दुआएं दीं और इस पहल को नए साल का सबसे बड़ा तोहफा बताया। ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए यह सहायता किसी संजीवनी से कम नहीं थी।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि “नए साल की असली खुशी तब होती है, जब समाज के कमजोर वर्ग को राहत मिले। पुलिस का दायित्व केवल अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील रहना भी हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों ने इस पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि ऐसे मानवीय कार्य पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करते हैं और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाते हैं। बंधुआकलां थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष की यह पहल पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।
नववर्ष की इस शुरुआत ने यह साबित कर दिया कि जब वर्दी में संवेदना जुड़ जाती है, तो समाज में बदलाव की एक नई मिसाल कायम होती है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव