शाहजहांपुरः नए वर्ष 2026 के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और तनावमुक्त रहकर कार्य करने तथा जीवन और कार्य के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवा के साथ-साथ परिवार, बच्चों और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने सोचने के तरीके और जीवन के नजरिए को सकारात्मक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष से भी बेहतर और स्मार्ट तरीके से कार्य करते हुए जनपद को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। मेहनत, लगन और ईमानदारी से किया गया कार्य ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को यह भी संदेश दिया कि जीवन में परेशानियां आती-जाती रहती हैं, कोई भी स्थिति स्थायी नहीं होती। जीवन बहुत महत्वपूर्ण है और समय के साथ हर समस्या का समाधान निकल आता है। इसलिए अनावश्यक तनाव न लें, गलत कार्यों से दूर रहें और अपने सभी दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध तरीके से करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट तरीके से कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करें और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक अवश्य पहुंचाएं। अंत में उन्होंने सभी से यह संकल्प लेने को कहा कि इस वर्ष कुछ नया सीखें, क्योंकि समय का सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है। समय एक बार निकल जाने के बाद वापस नहीं आता, इसलिए हर क्षण का सदुपयोग करना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह