Jaipur Chomu Bulldozer Action: राजस्थान के चौमूं हिंसा के एक हफ्ते बाद प्रशासन का बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह नगर परिषद ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच घटना स्थल पर पहुंची। जहां अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ढहाया जा रहा है। दरअसल नगर परिषद ने अवैध निर्माणों के संबंध में पहले ही नोटिस जारी किए थे। उन्हें अतिक्रमण हटाने और अपना जवाब देने के लिए 31 दिसंबर तक का टाइम भी दिया गया था। जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नगर परिषद की टीमें बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचीं और अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया।
बता दें कि प्रशासन की यह कार्रवाई जयपुर के ग्रामीण इलाके में आने वाले चौमूं के पठान मोहल्ले में की जा रही है। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएचओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह नगर परिषद की कार्रवाई है। लोगों ने अवैध निर्माण किया था। नगर परिषद ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के तहत शुक्रवार सुबह अवैध निर्माणों को हटाना शुरू कर दिया।
गौरतलब है कि 25 दिसंबर की रात बस स्टैंड इलाके में एक मस्जिद के पास सालों से पत्थर पड़े थे। एक समझौते के बाद उन पत्थरों को हटा दिया गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद एक गुट ने वहां लोहे की रेलिंग लगाने की कोशिश की। इससे दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया। दोनों गुटों के बीच लड़ाई के दौरान भारी पत्थरबाजी भी हुई, जिससे चौमूं इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कार्रवाई की। इस घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में अवैध निर्माणों की पहचान की और बिना अनुमति के चल रही दुकानों के खिलाफ नोटिस जारी किए।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल