Eid E Milad Un Nabi: गौतमबुद्ध नगर पुलिस प्रशासन ने बारावफात जुलूस को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में, डीसीपी मध्य नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बिसरख और थाना सूरजपुर क्षेत्र में आने वाले जुलूस मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, डीसीपी ने जुलूस मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के दौरान पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, ऐसे में प्रत्येक पुलिसकर्मी को अनुशासन, संवेदनशीलता और सतर्क दृष्टि के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने जवानों को किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने और जनता को हर हाल में सुरक्षित महसूस कराने के निर्देश भी दिए।
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने आम जनता से संवाद करते हुए आश्वस्त किया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि बारावफात जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और पुलिस प्रशासन इस दिशा में कोई ढिलाई नहीं बरतेगा। जुलूस मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
पुलिस निगरानी के साथ-साथ पैदल गश्त, रूट चेकिंग और पॉइंट ड्यूटी जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या शरारती गतिविधि को तुरंत रोका जा सके। गौतमबुद्ध नगर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इन सख्त और सुनियोजित व्यवस्थाओं से क्षेत्र के लोगों ने भी राहत की सांस ली। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयासों से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ता है।
अन्य प्रमुख खबरें
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 8 IPS सहित 74 अफसरों का ताबदला
2026-06-06
क्षीरसागर तालाब के जलमार्ग में मिला मेडिकल वेस्ट, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस पर झांसी पुलिस का विशेष अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृक्षारोपण, बांटी गई मिठाइयां
2026-06-05
खुशखबरी! जंगल में एक बार फिर सुनाई देगी दहाड़, 17 में से 12 शेर स्वस्थ होकर लौटे
2026-06-05
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जनसेवा के आदर्शों को किया गया नमन
2026-06-05
सटोरियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायकों के अलग-अलग सुर, झांसी में छिड़ी राजनीतिक बहस
2026-06-05
Uttarakhand News: 6 दिन से लापता है महिला ट्रैकर, फिलहाल के लिए ट्रैंकिंग पर रोक
2026-06-05
2026-06-05
Yogi Adityanath Birthday: मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न, कहा- पूरे देश में लागू हो योगी मॉडल
2026-06-05
विश्व पर्यटन दिवस पर पहलः काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक की बोतलों पर लगेगा बैन
2026-06-05
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05