लखनऊ/मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने मिर्जापुर दौरे के दौरान अष्टभुजा निरीक्षण गृह में जिला प्रशासन के साथ विकास, कानून-व्यवस्था, SIR प्रगति और जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में देश और प्रदेश का चहुँमुखी विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है, और शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता यह है कि सभी योजनाओं का लाभ समय से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मनरेगा श्रमिकों का भुगतान समय से सुनिश्चित हो, हर घर नल से जल योजना में तेज गति लाई जाए, और अवैध कब्जेदारों विशेषकर पोखरों व सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों पर सख्त कार्रवाई हो और अपराधियों को सजा दिलाई जाए।
आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में कोई भी पात्र गरीब वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि निराश्रित महिलाओं, विधवाओं और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने एनआरएलएम समूह की महिलाओं को पोषाहार प्लांट सहित अन्य छोटे उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करने एवं ऐसे प्लांट्स में सोलर पैनल लगाने पर 90 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने की सूचना भी दी। SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची में पात्र नागरिक शामिल हों और मृतक/शिफ्टेड/अवैध मतदाताओं के नाम हटाए जाएं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की घुसपैठ न होने पाए।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि 98.2 प्रतिशत SIR कार्य पूरा हो चुका है, शेष भी समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से बीएलओ से मिलकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और SIR प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। समीक्षा बैठक तथा भ्रमण कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह, विधायक रत्नाकर मिश्र, रमांशकर सिंह पटेल, सुचिस्मिता मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
अक्षय तृतीया पर डिबाई में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का दिखा संगम
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के छात्रों का JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन
हलैना में 2 मई को 351 कलशों के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां पूरी
संघर्ष सेवा समिति का “हिन्दू बेटी बचाओ” ज्ञापन: सामाजिक सुरक्षा और कड़े कानूनों की मांग
खटारा रोडवेज बस ने बीच रास्ते छोड़ा साथ, यात्रियों ने लगाया धक्का, वीडियो वायरल
अयोध्या से सपा सांसद का तीखा प्रहार: गैस किल्लत और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूट रही सरकार
Muzaffarnagar Police Encounter : 25 मुकदमों का 'शातिर' ढेर, पैर में लगी गोली
Pilibhit: पंचायत सचिव पर निजी युवक से काम कराने के आरोप, जांच की मांग तेज
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन