Delhi Flood Alert: राजधानी दिल्ली में लगातार यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। बुधवार दोपहर 1 बजे तक दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 को पार कर 207.00 तक पहुंच गया। इसी कारण कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों के अंदर घुस गया है, जिसके चलते हजारों लोग बेघर हो गए है और सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। वहीं दिल्ली में पुराने रेलवे पुल को मंगलवार से बंद करने कर दिया गया है। उधर IMD ने राजधानी में और बारिश की चेतावनी दी है।
दरअसल पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और हथिनी कुंड बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही है। यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली के यमुना विहार समेत कई इलाकों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
द्वारका जिले के पुलिस उपाधीक्षक अंकित सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को हरियाणा के बहादुरगढ़ के मंगेशपुर नाले का 50 फुट ऊंचा तटबंध टूट जाने से दिल्ली के गीतांजलि एन्क्लेव और झड़ौदा कलां की सीमा से लगे निचले इलाकों में करीब पांच फुट की ऊंचाई तक पानी भर गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात भर चले राहत एवं बचाव अभियान में निचले इलाकों से लोगों को निकालकर झड़ौदा कलां के सरकारी स्कूलों में ठहराया गया। राष्ट्रीय आपदा त्वरित कार्रवाई बल (एनडीआरएफ) जैसी एजेंसियों के साथ समन्वय में राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
इस बीच, यमुना का पानी खजूरी चौक, शास्त्री पार्क, गीता कॉलोनी और अक्षरधाम से गुजरने वाले दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे तक पहुंच गया है। यमुना किनारे रहने वाले लोग अपने जानवरों के साथ दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे से गुजरने वाली सड़क पर तंबू लगाकर रह रहे हैं। उन्होंने अपनी गाड़ियाँ सड़कों पर रख दी हैं, जिससे सड़कों पर जाम लग गया है।
दूसरी ओर, दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को आईटीओ स्थित यमुना बांध का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर अभी 206.8 है। वर्ष 2023 में यमुना का जलस्तर 208 तक पहुंच गया था और उस समय भी पानी दिल्ली के रिहायशी इलाकों में घुस गया था। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि बुधवार शाम तक यमुना का जलस्तर कम होने लगेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 8 IPS सहित 74 अफसरों का ताबदला
2026-06-06
क्षीरसागर तालाब के जलमार्ग में मिला मेडिकल वेस्ट, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस पर झांसी पुलिस का विशेष अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृक्षारोपण, बांटी गई मिठाइयां
2026-06-05
खुशखबरी! जंगल में एक बार फिर सुनाई देगी दहाड़, 17 में से 12 शेर स्वस्थ होकर लौटे
2026-06-05
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जनसेवा के आदर्शों को किया गया नमन
2026-06-05
सटोरियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायकों के अलग-अलग सुर, झांसी में छिड़ी राजनीतिक बहस
2026-06-05
Uttarakhand News: 6 दिन से लापता है महिला ट्रैकर, फिलहाल के लिए ट्रैंकिंग पर रोक
2026-06-05
2026-06-05
Yogi Adityanath Birthday: मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न, कहा- पूरे देश में लागू हो योगी मॉडल
2026-06-05
विश्व पर्यटन दिवस पर पहलः काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक की बोतलों पर लगेगा बैन
2026-06-05
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05