श्री गंगानगर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के सख्त निर्देशों पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय सिंगला की टीम ने वैशाली चौक स्थित एक मार्ट पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवधिपार (एक्सपायरी) खाद्य सामग्री बरामद की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोदाम को सीज किया गया है।
सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि जरिए मुखबिर विभाग को सूचना मिली थी, जिला मुख्यालय पर वैशाली नगर में एक दुकान पर अवधिपार खाद्य सामग्री बेची जा रही है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम वैशाली चौक स्थित दुकान नंबर 11, करणी कृपा मार्ट और रामदेव आटा चक्की पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि मार्ट में रखी भारी मात्रा में खाद्य सामग्री अपनी उपयोग की समय सीमा (Expiry Date) पार कर चुकी थी।
वहीं रामदेव आटा चक्की का बोर्ड लगी दुकान पर इसी मार्ट का गोदाम बनाया हुआ मिला। सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि दुकानदार न केवल एक्सपायरी सामान बेच रहे थे, बल्कि शातिर तरीके से पैकेट पर छपी एक्सपायरी डेट को मिटाकर ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। सीएमएचओ डॉ. सिंगला ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोदाम को तत्काल सीज करने एवं मार्ट पर रखी सामग्री को मौके पर ही नष्ट करने के निर्देश दिए। टीम में शामिल एफएसओ हेतराम खुड़िया ने देर शाम तक मार्ट पर करीब 800 किलो एवं 200 लीटर खाद्य सामग्री सीज की, जिसे बुधवार को नष्ट करवाया जाएगा। वहीं गोदाम में रखी खाद्य सामग्री की जांच बुधवार को की जाएगी और सामग्री को नष्ट करवाया जाएगा। टीम ने संदेह के आधार पर खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोई भी सामान खरीदते समय पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट की अच्छी तरह जांच करें। यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि या मिलावट की आशंका हो, तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा ताकि जिलेवासियों को शुद्ध आहार मिल सके।
"आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक्सपायरी डेट मिटाकर सामान बेचना एक गंभीर अपराध है। ऐसे मिलावटखोरों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई
अन्य प्रमुख खबरें
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 8 IPS सहित 74 अफसरों का ताबदला
2026-06-06
क्षीरसागर तालाब के जलमार्ग में मिला मेडिकल वेस्ट, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस पर झांसी पुलिस का विशेष अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृक्षारोपण, बांटी गई मिठाइयां
2026-06-05
खुशखबरी! जंगल में एक बार फिर सुनाई देगी दहाड़, 17 में से 12 शेर स्वस्थ होकर लौटे
2026-06-05
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जनसेवा के आदर्शों को किया गया नमन
2026-06-05
सटोरियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायकों के अलग-अलग सुर, झांसी में छिड़ी राजनीतिक बहस
2026-06-05
Uttarakhand News: 6 दिन से लापता है महिला ट्रैकर, फिलहाल के लिए ट्रैंकिंग पर रोक
2026-06-05
2026-06-05
Yogi Adityanath Birthday: मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न, कहा- पूरे देश में लागू हो योगी मॉडल
2026-06-05
विश्व पर्यटन दिवस पर पहलः काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक की बोतलों पर लगेगा बैन
2026-06-05
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05