Chandan Mishra Murder: पटना के पारस अस्पताल में हुए कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार पुलिस को बड़ी सलफता मिली है। बिहार पुलिस और बंगाल STF की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी तौसीफ रजा उर्फ बादशाह को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
बिहार पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिहार पुलिस और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कल देर रात कोलकाता के आनंदपुर से तौसीफ रजा उर्फ बादशाह को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक महिला, यूनुस खान, हरीश सिंह और सचिन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने किसी की गिरफ्तारी से इनकार किया है।
पता चला है कि गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी घायल भी हुआ है। तौसीफ को गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। जिस कार से वह भागता हुआ दिखाई दिया था, वह भी उसके पास से बरामद कर ली गई है। शुक्रवार रात शूटरों को लाने और ले जाने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। ये भी कोलकाता से सटे न्यूटाउन के शापूरजी स्थित एक बिल्डिंग में छिपे हुए थे।
बता दें कि बिहार पुलिस मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर आरोपियों के ठिकाने तक पहुंची थी। वे करीब छह-सात महीने से इसी घर में रह रहे थे। पेशेवर अपराधी शेरू सिंह फिलहाल बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद है। शेरू सिंह गिरोह पर चंदन मिश्रा की हत्या का आरोप है।
दरअसल पुलिस को सीवीसी फुटेज से तौसीफ तक पहुंचने के अहम सुराग मिले। एसटीएफ की तकनीकी जांच से पता चला था कि तौसीफ पश्चिम बंगाल में छिपा है। इसके बाद से एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम लगातार वहां छापेमारी कर रही थी। इसी बीच, सूचना मिली कि जब एसटीएफ की टीम उसे शरण देने वालों के ठिकाने पर पहुंची, तो तौसीफ एक सफेद कार में फरार हो गया।
फुटेज में वह एक कार में हाईवे से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा था। फुटेज देखने पर पता चला कि कार बसंती हाईवे से होते हुए तीन थाना क्षेत्रों की ओर गई थी। जबकि एसटीएफ की टीम उसके पीछे लगी हुई थी। शनिवार रात एसटीएफ उस जगह पहुंची जहां तौसीफ ठहरा हुआ था। वहीं, इन गिरफ्तारियों से पहले पुलिस टीम ने शनिवार को चंदन हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपियों की उद्घोषणा तामील कराई थी। इनमें तौसीफ का नाम भी शामिल था।
अन्य प्रमुख खबरें
खटारा रोडवेज बस ने बीच रास्ते छोड़ा साथ, यात्रियों ने लगाया धक्का, वीडियो वायरल
अयोध्या से सपा सांसद का तीखा प्रहार: गैस किल्लत और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूट रही सरकार
Muzaffarnagar Police Encounter : 25 मुकदमों का 'शातिर' ढेर, पैर में लगी गोली
Pilibhit: पंचायत सचिव पर निजी युवक से काम कराने के आरोप, जांच की मांग तेज
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा