अयोध्याः डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने अपने ही ज्येष्ठ पुत्र पर सहादतगंज क्षेत्र स्थित मकान में जबरन निर्माण कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित दंपति का कहना है कि विवादित मकान को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद उनका बड़ा बेटा दबाव बनाकर अवैध रूप से निर्माण कार्य करा रहा है।
पीड़ित फूलचंद्र पुत्र अशफीर लाल ने बताया कि सहादतगंज के कालीनगर कोरी टोला में स्थित मकान संख्या 1/6/5 को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका ज्येष्ठ पुत्र कवि तारा चंद्र तन्हा उक्त मकान में प्रथम तल का निर्माण जबरन कराने का प्रयास कर रहा है, जबकि इस संपत्ति से संबंधित वाद न्यायालय में लंबित है। पीड़ित के अनुसार न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद निर्माण कार्य कराना कानून का खुला उल्लंघन है।
बुजुर्ग दंपति का कहना है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया, तो आरोपी पुत्र ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उनका बड़ा बेटा आए दिन उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास करता है, जिससे वे मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं।
पीड़ित दंपति ने रोते-बिलखते हुए जिला प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन को एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मांग की है कि थाना कैंट पुलिस को निर्देशित कर आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। साथ ही विवादित मकान में किसी भी प्रकार के नए निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
पीड़ितों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो उनके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
“कलम की आवाज” कार्यक्रम में झांसी के युवा ऐश्वर्य सरावगी सम्मानित
यूपी में धार्मिक पर्यटन को लगे पंख, काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे रिकाॅर्ड श्रद्धालु
शुगर मिल के कर्मचारी ने की आत्महत्या, अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप
झांसी पुलिस को मिली 7 नई पीआरवी स्कॉर्पियो गाड़ियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता होगी मजबूत
Rajasthan: पर्यटकों को भा रहा डिजिटल प्लेटफाॅर्म OBMS, एक क्लिक पर हो रही बुकिंग
माँ शारदा शक्ति मंदिर में दाऊ सरकार का आगमन, धार्मिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा
पत्रकार संगठन ने नवनियुक्त डीएम से की मुलाकात, जनसमस्याओं और सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन
विजयपुर में संत दिग्विजय राम का संदेश—“संपत्ति नहीं, संस्कार ही बनाते हैं असली पहचान”
झांसी सिटी बस सेवा घाटे में, फिर भी यात्रियों के लिए बनी राहत, आंकड़ों ने खड़े किए सवाल
Pilibhit: पत्रकार से धोखाधड़ी और धमकी का आरोप, सराफा व्यापारी पर कार्रवाई की मांग
आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम, कैंसर पर आधारित पुस्तक का विमोचन
भरतपुर के ढाना खेड़ली गांव में भीषण आग, एक परिवार का सब कुछ जलकर राख
बलिया में गंगा नदी में बड़ा हादसा: 4 लोग डूबे, राहत-बचाव कार्य जारी, सीएम योगी ने जताया शोक