अयोध्याः अयोध्या में हिन्दू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और स्वाभिमान को सशक्त करने के उद्देश्य से विराट हिन्दू सम्मेलन एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कौशलपुरी कॉलोनी स्थित सुरेन्द्र लॉन में संपन्न हुआ सम्मेलन में संत-समाज, धर्माचार्य, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में महंत लक्ष्मण किला पीठाधीश्वर मैथिली रमण शरण महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपतराय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन मे शामिल हुए उन्होंने अपने वक्तव्य में बोलते हुए कहा राष्ट्र को सशक्त और समृद्धि बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से लगातार लगा हुआ है। हम हिंदुओं को अपनी जाति पाति छोड़ करके समस्त हिंदू एकत्रित हूं ऐसा प्रयास करना होगा। उन्होंने देश की समृद्धि में सकल हिंदू समाज के योगदान की चर्चा करते हुए देश के विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान बताया।
सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संघ चालक प्रोफेसर विक्रमा प्रसाद पाण्डेय ने अपने संबोधन में बोलते हुए बताया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है जिसमें घर-घर संपर्क अभियान और पूरे भारत सहित विश्व में लगभग एक लाख स्थानों पर हिंदू सम्मेलन करने का लक्ष्य है जिस हिंदू समाज को हर जगह उनके महत्व के साथ स्थापित किया जा सके।
संत चरण के रूप में उपस्थित लक्ष्मण किला पीठाधीश्वर पूजा मैथिली रमन शरण जी महाराज ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम बड़ी संख्या में उपस्थित हिंदू जनों का आभार व्यक्त किया और 500 वर्षों के राम मंदिर के संघर्ष का उल्लेख करते हुए राम मंदिर को राष्ट्र की अस्मिता का स्मारक बताया उसके बाद उनके नेतृत्व में उपस्थित समस्त जन समूह में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया इसे पूरा वातावरण भक्ति में हो गया हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को देखकर उपस्थित गुप्ता के लिए कार्यक्रम के आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिन्होंने सामाजिक एकजुटता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प पर अपने विचार रखें आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से सम्मेलन एवं समरसता भोज में पहुंचे वहीं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अयोध्याधाम के जिला अध्यक्ष प्रकाश पाठक ने बताया कि कार्यक्रम को करने का हमारा सिर्फ एक ही उद्देश्य है शक्ल हिंदू समाज एकत्रित हो एकता के साथ समाज में अपना दायित्व समझे और समाज को उत्साहित करने के लिए एकत्रित करने के लिए कार्य करें ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह परिवार जागरूकता प्रमुख प्रोफेसर रामप्रति मिश्र, महानगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख अवनी कुमार शुक्ल, डा. आभा सिंह, डा. प्रज्ञा मिश्रा, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मंगली प्रसाद तिवारी, ओपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमर सिंह, अखिलेश तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, पुकारे यादव, अनुकल्प मिश्र, प्रशांत गौड़, देवेश कुमार पांडे, तरूण मालवीय, अभिषेक शुक्ला, राजपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सचिव कैप्टन अमरजीत सिंह, सूबेदार कपिल देव सिंह, प्रांत प्रचार प्रमुख रणविजय सिंह, सदर तहसील अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्र, जिला सह सचिव कैप्टन वी.के. सिंह, जिला सह सचिव सूबेदार सिद्ध नाथ शर्मा, नगर सचिव बालेंदु भूषण मिश्रा, बृज किशोर शुक्ला और सूबेदार मेजर महेंद्र कुमार मिश्रा थे।
अन्य प्रमुख खबरें
“कलम की आवाज” कार्यक्रम में झांसी के युवा ऐश्वर्य सरावगी सम्मानित
यूपी में धार्मिक पर्यटन को लगे पंख, काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे रिकाॅर्ड श्रद्धालु
शुगर मिल के कर्मचारी ने की आत्महत्या, अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप
झांसी पुलिस को मिली 7 नई पीआरवी स्कॉर्पियो गाड़ियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता होगी मजबूत
Rajasthan: पर्यटकों को भा रहा डिजिटल प्लेटफाॅर्म OBMS, एक क्लिक पर हो रही बुकिंग
माँ शारदा शक्ति मंदिर में दाऊ सरकार का आगमन, धार्मिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा
पत्रकार संगठन ने नवनियुक्त डीएम से की मुलाकात, जनसमस्याओं और सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन
विजयपुर में संत दिग्विजय राम का संदेश—“संपत्ति नहीं, संस्कार ही बनाते हैं असली पहचान”
झांसी सिटी बस सेवा घाटे में, फिर भी यात्रियों के लिए बनी राहत, आंकड़ों ने खड़े किए सवाल
Pilibhit: पत्रकार से धोखाधड़ी और धमकी का आरोप, सराफा व्यापारी पर कार्रवाई की मांग
आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम, कैंसर पर आधारित पुस्तक का विमोचन
भरतपुर के ढाना खेड़ली गांव में भीषण आग, एक परिवार का सब कुछ जलकर राख
बलिया में गंगा नदी में बड़ा हादसा: 4 लोग डूबे, राहत-बचाव कार्य जारी, सीएम योगी ने जताया शोक