मुहर्रम को लेकर वलीपुर बाजार में पुलिस का पैदल मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
खबर सार :-
पैदल मार्च के दौरान पुलिस की सक्रियता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला। व्यापारियों एवं नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग करेंगे।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुर: आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार एवं थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वलीपुर बाजार में पैदल मार्च किया गया।
पैदल मार्च में वलीपुर चौकी प्रभारी ज्ञानेश दुबे सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे। इस दौरान अधिकारियों ने बाजार एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस टीम ने बाजार में मौजूद व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट खबरों को साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्व या कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई सूचना प्राप्त होती है तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क, मुस्तैद और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है और सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन को उम्मीद है कि जनसहयोग और सतर्कता के साथ मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06