उदयपुरवाटीः आगामी पंचायतीराज चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में कीरपुरा निवासी और सक्रिय युवा कार्यकर्ता सुरेश कश्यप को सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा की गई है। पार्टी संगठन का मानना है कि सुरेश कश्यप के अनुभव, कार्यशैली और जमीनी पकड़ से सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। कश्यप लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
सुरेश कश्यप को पंचायत चुनावों के लिए प्रवासी प्रभारी बनाए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लग गया। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी को चुनावी लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम तथा संयोजक राजेश गुर्जर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
सुरेश कश्यप ने कहा कि वे भाजपा द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व को पूरी ईमानदारी, कर्मठता और समर्पण भाव से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से आगामी पंचायतीराज चुनावों में भाजपा को मजबूती मिलेगी और संगठन एकजुट होकर सफलता की ओर अग्रसर होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में गर्मी शुरू होते ही चरमराई बिजली व्यवस्था, अघोषित कटौती से जनता परेशान
बंगाल में ‘भगवा लहर’ की चर्चा, शाहजहांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Shahpura: मेधावी छात्रों का सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वालों को किया गया पुरस्कृत
‘देवीय दोष’ का डर दिखाकर विधवा महिला से ठगी, रामद्वारा बाजार में दो शातिर फरार
शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि का ऐलान, समारोह में लाइव प्रसारण के साथ सम्मान कार्यक्रम आयोजित
Jabalpur: ओवरटेक के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ी बस, 50 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर
UP में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, 18 की मौत, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
जिलाधिकारी गौरांग राठी का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बरखेड़ा नगर पंचायत में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सरकारी स्कूल में छात्र को कठोर सजा देने का आरोप, बेहोश होने पर मचा हंगामा
करारी–चिरुला रेलखंड पर 5 से 9 मई तक समपार फाटक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
Jabalpur Cruise Accident : घायल महिला के इलाज के लिए फीस वसूलने पर निजी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित
“कलम की आवाज” कार्यक्रम में झांसी के युवा ऐश्वर्य सरावगी सम्मानित