झाँसी में ‘ऑपरेशन जागृति’ शुरू, महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान
खबर सार :-
ऑपरेशन जागृति के तहत महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और विभिन्न सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
खबर विस्तार : -
झाँसीः महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झाँसी पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन जागृति’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान का शुभारंभ 16 जून को एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ की उपस्थिति में किया गया था।
महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में यह अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 जून को थाना नवाबाद परिसर में महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अरीबार नौमन अरीबा नोमान और क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया सिंह भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा उनके कानूनी अधिकारों और विभिन्न सहायता सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन जागृति’ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है।
पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही उन्हें किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं का तुरंत उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
पुलिस ने कहा आगे भी चलते रहेंगे अभियान
अभियान के तहत झाँसी पुलिस लगातार विभिन्न थानों और क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा भी महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, साइबर सुरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सतत प्रयास है, जिसका उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है। ‘ऑपरेशन जागृति’ के माध्यम से पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि महिलाएं बिना भय के शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकें।
झाँसी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं और बालिकाओं तक सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ी जानकारी पहुंच सके।
यह भी पढ़ेंः-सोनभद्र में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान तेज, सावधानी बरतने की अपील
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06