माहेश्वरी छात्रावास का लोकार्पण, स्वामी गोविन्द देव गिरी बोले— स्वाभिमानी भारतीय बनें युवा
खबर सार :-
माहेश्वरी छात्रावास का भव्य लोकार्पण हुआ इस दौरान स्वामी गोविन्द देव गिरी ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की घटती जनसंख्या पर भी चिंता व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक और सामाजिक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
खबर विस्तार : -
भीलवाड़ाः धर्म, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान का अद्भुत संगम शुक्रवार को भीलवाड़ा में देखने को मिला, जब ए.बी. माहेश्वरी एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा निर्मित अत्याधुनिक श्री प्रभुलाल जगदीशप्रसाद सोमानी माहेश्वरी छात्रावास का भव्य लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार एवं संतों के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। 200 फीट रिंग रोड स्थित द ग्रीन्स कॉलोनी के समीप निर्मित छह मंजिला छात्रावास समाज में शिक्षा और संस्कार आधारित विकास की नई पहल के रूप में सामने आया है।
समारोह के मुख्य आकर्षण श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध धर्मगुरु स्वामी गोविन्द देव गिरी महाराज रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत पर गर्व करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस समाज की स्मृतियां और स्वाभिमान समाप्त हो जाते हैं, वह मानसिक रूप से गुलाम बन जाता है। उन्होंने कहा कि विदेशी शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य भारतीयों को अपनी जड़ों से दूर करना था, लेकिन अब देश में शिक्षा और इतिहास दोनों के प्रति दृष्टिकोण बदल रहा है।
स्वामी जी ने कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर या चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने से पहले युवाओं का स्वाभिमानी भारतीय बनना आवश्यक है। उन्होंने नई पीढ़ी में बढ़ती पश्चिमी सोच और भारतीय परंपराओं से बढ़ती दूरी पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि बच्चे अपनी संस्कृति की आलोचना करने लगें तो यह संस्कारों की कमी का संकेत है। उन्होंने युवाओं को शाकाहार अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि शाकाहार मानवता का अलंकरण है।
शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रखने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वावलंबी, कौशलयुक्त और संस्कारित बनाना होना चाहिए। साथ ही उन्होंने पूर्वजों के व्यवसाय और कार्यों के प्रति गर्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं भारतीय विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी ने कहा कि माहेश्वरी समाज आर्थिक पूंजी से अधिक सामाजिक पूंजी के निर्माण में विश्वास रखता है और यह छात्रावास उसी सोच का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने कौशल से लोकप्रिय हो सकता है, लेकिन सम्मान श्रेष्ठ आचरण से ही प्राप्त होता है। उन्होंने युवाओं को विनम्रता, सेवा और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
हरिशेवाधाम के महामंडलेश्वर हंसाराम महाराज ने सनातन समाज में एकता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जातिवाद और पंथवाद समाज को कमजोर करते हैं। समाज के कमजोर वर्ग को साथ लेकर चलना ही सच्ची सेवा है।
स्वागत उद्बोधन में नवनीत सोमानी ने बताया कि करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस छात्रावास में 104 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था की गई है। छात्रावास में वातानुकूलित कमरे, भोजन कक्ष, कैफेटेरिया, कंप्यूटर लैब, 100 छात्रों की क्षमता वाला सभागार, सीसीटीवी निगरानी और दो लिफ्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा, प्रोफेशनल कोर्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भीलवाड़ा आने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।
समारोह में विभिन्न संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जगदीशप्रसाद सोमानी के जीवन पर आधारित स्मारिका का भी विमोचन किया गया।
यह भी पढ़ेंः-राम मंदिर चढ़ावा विवाद: योगी बोले- एसआईटी करेगी ‘दूध का दूध, पानी का पानी’, बस थोड़ा...
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06