Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने अचानक ली करवट, 24 जून तक आंधी-बारिश की चेतावनी
खबर सार :-
Rajasthan Heavy Rain Alrt: राज्य में 24 जून को मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मानसून के आने पर कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। IMD ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है।
खबर विस्तार : -
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान (thunderstorm) के साथ बारिश देखी गई। मौसम विभाग में की माने तो 24 जून तक कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। उसके बाद दक्षिणी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।
Rajasthan Heavy Rain Alrt: इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सबसे ज़्यादा 85 मिमी बारिश श्री गंगानगर जिले के श्री विजयनगर में दर्ज की गई। वहीं, जयपुर मौसम केंद्र का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में मौसम की गतिविधियां और तेज़ होंगी। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर डिवीज़न के कुछ हिस्सों के साथ-साथ शेखावाटी क्षेत्र में तेज आंधी, 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश (Heavy Rain) होने की संभावना है। जबकि जोधपुर, उदयपुर और कोटा डिवीज़न के कुछ हिस्सों में भी आंधी-तूफान के साथ माध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम
IMD की माने तो मौसम का यह बदलाव एक नए सक्रिय हुए 'पश्चिमी विक्षोभ' के कारण हो रहा है, जिससे राज्य के बड़े हिस्से में वायुमंडलीय अस्थिरता पैदा होने की उम्मीद है। अनुमान है कि 21 जून से 24 जून तक बीकानेर, जयपुर और भरतपुर डिवीज़न के कुछ इलाकों में आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे आंधी-तूफान के दौरान सावधानी बरतें, खासकर उन इलाकों में जहां तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा रहता है। हालांकि, आने वाले दिनों में दक्षिणी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ेंः- पश्चिम बंगाल में बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, तापमान गिरने से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06