Sant Kabir Nagar News: संतकबीर नगर में युवक की गला रेतकर हत्या, छेड़खानी का विरोध बना मौत की वजह
खबर सार :-
उत्तर-प्रदेश के संतकबीर नगर से एक युवक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
खबर विस्तार : -
Sant Kabir Nagar News: यूपी के संतकबीर नगर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगर के बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर गुरुवार की रात एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने इस निर्मम घटना को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Sant Kabir Nagar News: जान के बदले जान- मृतक की पत्नी
संतकबीर में मृतक युवक के परिजनों ने जानकारी दी है कि कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में मृतक की भांजी से आरोपी नासीर छेड़खानी कर रहा था, जिस पर मृतक युवक आनंद ने इसका विरोध किया। इस बात का बदला लेकर बैठे हुए नासीर ने गुरुवार की रात मौका पाकर युवक की हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के चचेरे भाई रोहित ने पुलिस को जानकारी दी कि आनंद टाइल्स लगाने का काम करता था। वह मशीन देने के लिए बभनी चौराहे पर आया था और कुछ सामान लेकर घर की तरफ लौट रहा था। आनंद के परिजनों ने आरोपी के घर को बुल्डोजर से गिराने की मांग की है। मृतक की पत्नी ने कहा कि हमें जान के बदले जान चाहिए।
Sant Kabir Nagar News: आरोपी के एनकांउटर की मांग
संतकबीर में हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों तक हंगामा किया। इसके साथ ही एक घर और एक गुमटी में आग लगा दी। इस आक्रोश को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मृतक युवक के परिजन आरोपी के एनकांउटर की मांग की है। प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराने में सफल रही। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Sant Kabir Nagar News: दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना
एक ऐसा ही मामला साउथ दिल्ली से आया है, जहां माउंट कैलाश में 18 जून को 50 वर्षीय डर्मेटोलॉजिस्ट डा. मनीष गुप्ता ने अपने घर में काम करने वाली 45 वर्षीय मीना की गला रेतकर हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मेड पिछले 15 सालों से घर में काम कर रही थी, वह उसे हटाना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी इससे इंकार कर देती थी। उसने आगे बताया कि वह इतना ज्यादा परेशान हो चुका था कि यह समझ नहीं पा रहा था कि पत्नी की हत्या करे या बेटे का या फिर खुद को ही मार डाले। फिर उसने गुस्से में आकर नौकरानी को ही मौत के घाट उतार दिया।
ये भी पढ़ें: Gorakhpur News: गोरखपुर में सोते हुए पिता पर किया कुल्हाड़ी से वार, शादी की जिद में पिता को उतारा मौत के घाट
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06