Gorakhpur News: गोरखपुर में सोते हुए पिता पर किया कुल्हाड़ी से वार, शादी की जिद में पिता को उतारा मौत के घाट
खबर सार :-
उत्तर-प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक घर में चारपाई पर सो रहे पिता पर उनके अपने ही बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।
खबर विस्तार : -
Gorakhpur News: उत्तर-प्रदेश के गोरखपुर जिला से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां घर में चारपाई पर सो रहे पिता पर उनके अपने ही बेटे ने कुल्हाड़ी से सिर और गर्दन पर एक के बाद एक वार करके मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल गुलरिहा थाना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Gorakhpur News: सोते हुए पिता पर किया कुल्हाड़ी से वार
गोरखपुर के गुलहरिया थाना क्षेत्र स्थित जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी मच गई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि उसने अपने पिता की सिर्फ इस लिए हत्या कर दी क्योंकि वो उसकी शादी नहीं करा रहे थे। घटना बुधवार की रात 2 बजे की है। नींद में सोते हुए पिता पर सनकी बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक हत्या करने के बाद वो छत पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहने लगा कि उसने अपने पिता को मार दिया है। आवाज सुन आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हादसे के वक्त आरोपी और उसके पिता के अलावा और कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि वो मानसिक संतुलन सही नहीं था, जिसका दो महीने से इलाज भी चल रहा था।
Gorakhpur News: शादी की जिद में पिता को उतारा मौत के घाट
गुलरिहा थाना क्षेत्र स्थित जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला में ब्रम्हदेव कन्नौजिया अपने बेटे गोलू के साथ रहते थे, उनकी पत्नी का कुछ साल पहले ही देहांत हो चुका है। गोलू के अलावा उनके दो बेटे सोनू और मोहन है, जो फिलहाल बाहर काम कर रहे हैं। पड़ोसियों ने बताया कि गोलू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसके पिता उसका काफी ख्याल रखते थे। वो हमेशा अपने पिता से शादी करने की बात करता रहता था, जिसे लेकर दोनों में अनबन होती रहती थी।
Gorakhpur News: मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
बुधवार की रात हर रोज की तरह गोलू और उसके पिता खाना खाकर सोने के लिए चले गए। पिता ब्रम्हदेव घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। आधी रात में गोलू ने अचानक उनपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही गुलरिहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोलू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी सबूत इकठ्ठ कर लिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06