Bijnor News: प्रेमी के लिए दिया पति को तलाक, दूसरी शादी के लिए पहुंची बिजनौर, परिवार को रास नहीं आया रिश्ता, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट
खबर सार :-
उत्तर-प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद संगीन मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया। महिला की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
खबर विस्तार : -
Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद शव को खेत में दफना दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई और पुलिस ने इसकी जांच शुरु की। शुरुआती जांच में पता चला कि मुंबई की रहने वाली 35 वर्षीय सना अपने प्रेमी फैजल से शादी करने के लिए उसके घर मंडावर जिले पहुंची। लेकिन पहले से ही घात लगाए बैठे उसके प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी।
Bijnor News: फैजल के परिवार वाले थे इस रिश्त के खिलाफ
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मंडावर थाना क्षेत्र के सैफपुर खादर गांव का रहने वाला 21 साल का फैजल मुंबई में एक चिकन शॉप पर काम करता था, जहां उसकी मुलाकात 35 वर्षीय सना से हुई। दोनों के बीच कुछ दिनों के मिलने-जुलने बाद दोस्ती हो गई, कुछ ही दिनों में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। जानकारी के मुताबिक सना पेशे से नर्स थी और पहले से ही शादीशुदा थी। उसका एक नौ साल का बेटा भी है। फैजल के साथ रिश्ता जुड़ने के बाद उसने अपने पति से तलाक ले लिया। कुछ दिनों तक दोनों साथ रहे फिर दोनों के बीच किसी कारण से दूरियां बन गई। पूछताछ में फैजल ने बताया कि सना 29 मई को बिना बताए उससे निकाह करने के लिए बिजनौर आ गई थी, जबकि उसके परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ थे।
Bijnor News: हत्या के बदा शव को खेत में दफनाया
इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद फैजल, सना को मंडावर के खादर क्षेत्र में ले गया और वहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने शव को खेत में दफना दिया और उसका सामान गंगा नदी में फेंक दिया और मोबाइल से सिम निकालकर फोन अपने पास रख लिया। कुछ दिन वो वापस अपने काम पर मुंबई लौट गया। हालांकि महिला की गुमशुदगी दर्ज हुई, जिसके बाद शक की घड़ी फैजल की ओर मुड़ गई। शक के आधार पर पुलिस आरोपी के साथ मंडावर पहुंची, जहां उसने अपना जुर्म कबूल लिया। शव को फतेहपुर गांव के जंगल में एक नलकूप के पास से बरामद किया गया।
Bijnor News: मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में एक और विवाद तब सामने आया, जब मुंबई पुलिस ने परिजनों को बिजनौर में मुकदमा दर्ज करने की बात कही। हालांकि इस पर सना के परिवार ने आपत्ति जताई और कहा कि सैंकड़ों किमी दूर जाकर केस करना उनके लिए मुश्किल है। इस पर मंडावर पुलिस ने परिवार को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फैजल से पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें: Lucknow News: पीजीआई कर्मी की बेटी 20 दिन से लापता, पिता ने लगाया सीरिया ले जाने का आरोप, पुलिस ने बताया निराधार
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06