Lucknow News: पीजीआई कर्मी की बेटी 20 दिन से लापता, पिता ने लगाया सीरिया ले जाने का आरोप, पुलिस ने बताया निराधार
खबर सार :-
लखनऊ के पीजीआई इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी की बेटी लापता हो गई है, पिता ने आरोप लगाया है कि उसका मतांतरण किया गया है, जबकि पुलिस ने इसे निराधार बताया है।
खबर विस्तार : -
Lucknow News: लखनऊ के पीजीआई इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी की बेटी 20 दिन से लापता है। युवती के पिता ने इरशाद अली पर मतांतरण करने के और देश से बाहर सीरिया ले जाने का आरोप लगाया है। उनकी बेटी 21 मई से लापता है। पिता ने 22 मई को इरशाद पर मुकदमा दर्ज कराया है। 20 दिन बाद भी उसका अब तक कोई पता नहीं चला।
पिता ने लगाया धर्मांतरण करने का आरोप
पीजीआई अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि हॉस्पिटल में काम करने वाले इरशाद ने बहला-फुसलाकर युवती को सीरिया भेज दिया है। वह जानवर पकड़ने का काम करता है और काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। युवती का अभद्र फोटो एडिट कर ब्लैकमेल कर रहा था। इस बारे में उन्होंने कई बार शिकायत भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। कुछ समय पहले ही आरोपी ने दबाव बनाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ कर हंगामा भी किया था।
20 दिन से लापता है युवती
20 दिन से पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है, मंगलवार को युवती के पिता थाने पहुंचे और रोते-रोते इंस्पेक्टर कार्यालय के बाहर बेदम होकर गिर गए, स्थानीय लोगों ने उन्हें संभाला। आजकर धर्मांतरण की बढ़ते खबरों के कारण उन्हें डर है कि कहीं उनकी बेटी के साथ भी ऐसा न हो। उसका धर्मांतरण कराकर निकाह कराने की तैयारी न की जा रही हो। इस कारण उन्हें डर है कि आरोपी ने उनकी बेटी को सीरिया या अन्य देश में ले गया है।
पिता ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार
हालांकि पुलिस उपायुक्त दक्षिण अमित कुमार ने सीरिया ले जाने की बात को निराधार बताया है और साथ ही यह भी कहा है कि टीम हर तरह से मामले की जांच में जुटी है। युवती के पिता ने पीजीआई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस इरशाद के परिजनों से किसी तरह की पूछताछ नहीं कर रही है। फिलहाल पीजीआई नर्सिंग एसोसिएशन ने पीड़ित पिता को न्याय दिलाने के लिए आगे आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के साथ ही डीसीपी दक्षिणी से भी मदद मांगी है।
ये भी पढ़ें: राजधानी लखनऊ में एक ही दिन में चार लोगों ने फांसी लगाकर दी जान
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06