राजधानी लखनऊ में एक ही दिन में चार लोगों ने फांसी लगाकर दी जान
खबर सार :-
राजधानी लखनऊ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुबग्गा इलाके में चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
खबर विस्तार : -
Lucknow News: दुबग्गा के सिकरौली गांव निवासी सुनील यादव शनिवार शाम करीब 7 बजे के समय शराब के नशे में घर पहुंचा, जिसके बाद पत्नि नीतू से शराब पीने को लेकर कहा-सुनी हो गई। झगड़ा बढ़ते देख सुनील के भाई विक्की ने मामले को शांत कराया। कुछ समय बाद नीतू बच्चों को लेकर बाहर चली गई। उसके बाहर जाते ही सुनील ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो विक्की पड़ोसी की छत से होकर कमरे में पहुंचा तो सुनील को फंदे से लटका पाया। आनन-फानन में परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि उसने पारिवारिक कलह के चलते ऐसा कदम उठाया है।
सलेमपुर की घटना
लखनऊ के सलेमपुर निवासी सुरेश ने बताया कि शनिवार की दोपहर उनका छोटा बेटा देवेश शराब के नशे में घर लौटा, जिस पर उसके बड़े भाई में कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख पिता सुरेश ने मामले को सुलझाया। शाम को देवेश की मां उसे खाना देने पहुंची, जिस पर बड़े भाई शिव व्रत ने खाना देने से मना कर दिया। इस बात पर शिव को पिता से डांट पड़ी, जिससे आहत होकर गुस्से में घर से निकल गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। कुछ देर बाद पता चला कि शिव व्रत का शव आम के पेड़ से लटका है। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
गाजीपुर के बस्तौली की घटना
इसके साथ ही गाजीपुर के बस्तौली निवासी श्रमिक राहुल कन्नौजिया कपड़े की दुकान पर बतौर सेल्समैन काम करता था। राहुल के भाई मुकेश के मुताबिक राहुल शनिवार को पत्नि ज्योति और एक साल के बेटे के साथ बाराबंकी के देवा में एक भंडारे में गया था। रात में वह अकेले ही घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। रात में जब उसकी मां नीमी देवी ने दरवाजा खटखटाया तो पता चला कि राहुल ने पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली है।
गोसाईनपुरवा की घटना
इसके अलावा बख्शी तालाब के गोसाईनपुरवा निवासी प्रेमचंद्र गोस्वामी शनिवार की रात दुकान बंद कर घर पहुंचे। रोजमर्रा की तरह खाना खाकर टहलने के लिए बाहर निकले और वापस घर नहीं लौटे। रात भर परिजन आसपास के इलाके में खोजबीन करते रहे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे मुकेश जिंदल की बंद पड़ी फैक्टरी के पास उनका शव फंदे पर लटका मिला। फिलहाल पुलिस ने चारों शव को पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: Firozabad News: शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़ें ने खुद के पैर बांधकर लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी में लापरवाही बरतने वाले 5 तहसीलदार निलंबित
2026-09-08
-
बसपा में जाने की अटकलों पर लगा विराम, मोहन साहू बोले- अखिलेश यादव के साथ रहूंगा
2026-09-08
-
हिमाचल में बारिश पर ब्रेक! शिमला में खिली धूप, कहीं-कहीं छाए बादल
2026-09-08
-
मैहर में जंगली हाथी से दहशत, हमले में ग्रामीण की मौत; कई घर ढहाए
2026-09-08
-
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर
2026-09-08
-
पौने दो लाख गोवंश की सुरक्षा का लक्ष्य, 23 टीमें करेंगी टीकाकरण,
2026-09-08
-
युवक के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
2026-09-08
-
झांसीः तेजी से बढ़ी संख्या, ऑटो से लगभग दोगुने हुए ई-रिक्शा
2026-09-08
-
सीएम योगी आज अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित
2026-09-08
-
गयाजी में पितृपक्ष मेले को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने किया निरीक्षण
2026-09-07
-
बागपत एक्सप्रेसवे हादसे में 12 की मौत, 12 घायल गंभीर
2026-09-07
-
सत्य निकेतन हादसा: लापरवाही बरतने पर एमसीडी के 5 अधिकारी सस्पेंड
2026-09-07
-
दिल्ली में पहले भी गिर चुकी हैं इमारतें, बड़े हादसों ने ली कई जिंदगियां
2026-09-07
-
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे लाइन पर भूस्खलन, 13 सितंबर तक सेवाएं रद्द
2026-09-07
-
दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवन तत्काल होंगे सील, CM ने दिए निर्देश
2026-09-07