Firozabad News: शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़ें ने खुद के पैर बांधकर लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर
खबर सार :-
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ैया मोहल्ले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। एक प्रेमी जोड़े ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खबर विस्तार : -
Firozabad News: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बुधवार के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी युगल ने बंद कमरे में खुद को आग लगा ली। आग लगने के बाद युवती बुरी तरह झुलस गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है, जहां उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। घटनास्थल से पुलिस को मिट्टी का तेल बरामद हुआ है।
गढ़ैया मोहल्ले की घटना
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गढ़ैया मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक घर से अचानक लोगों के शोर-शराबे की आवाज सुनाई दे रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ ही समय बाद कमरे की खिड़की से धुंए का गुबार उठता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा और दोनों के अधजले शरीर को आग के बीच से बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया।
दोनों के पैर रस्सी से बंधे मिले
प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों ने खुद के पैर रस्सी से बांध रखे थे। मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। इस तरह की बात सामने आने के बाद लोग इसे आत्महत्या करने के प्रयास से भी देख रहे हैं। युवती का नाम खुशी वर्मा है, जिसकी उम्र 18 वर्ष है। आग में झुलसे युवक का नाम अरुण कठेरिया है, जो 19 वर्ष का है। परिजनों ने बताया कि खुशी और अरुण एक-दूसरे का काफी लंबे समय से जानते थे। कुछ समय पहले वो अपने ननिहाल गई थी, शुक्रवार को ही वह शिकोहाबाद वापस आई थी।
प्रेम-प्रसंग का मामला
अपर पुलिस अधीक्षक अनुज चौधरी ने आशंका जताई है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग का है। दोनों के पैर बंधे होने के कारण, कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य इकठ्ठे कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक के हालात सामान्य होने पर पूछताछ करने की कोशिश में जुटी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने और युवक के बयान मिलने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकता है।
ये भी पढ़ें: गोपालगंज में नाव पलटने से तीन बच्चियां लापता, इसके पहले 14 लोग हुए हादसे का शिकार
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी में लापरवाही बरतने वाले 5 तहसीलदार निलंबित
2026-09-08
-
बसपा में जाने की अटकलों पर लगा विराम, मोहन साहू बोले- अखिलेश यादव के साथ रहूंगा
2026-09-08
-
हिमाचल में बारिश पर ब्रेक! शिमला में खिली धूप, कहीं-कहीं छाए बादल
2026-09-08
-
मैहर में जंगली हाथी से दहशत, हमले में ग्रामीण की मौत; कई घर ढहाए
2026-09-08
-
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर
2026-09-08
-
पौने दो लाख गोवंश की सुरक्षा का लक्ष्य, 23 टीमें करेंगी टीकाकरण,
2026-09-08
-
युवक के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
2026-09-08
-
झांसीः तेजी से बढ़ी संख्या, ऑटो से लगभग दोगुने हुए ई-रिक्शा
2026-09-08
-
सीएम योगी आज अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित
2026-09-08
-
गयाजी में पितृपक्ष मेले को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने किया निरीक्षण
2026-09-07
-
बागपत एक्सप्रेसवे हादसे में 12 की मौत, 12 घायल गंभीर
2026-09-07
-
सत्य निकेतन हादसा: लापरवाही बरतने पर एमसीडी के 5 अधिकारी सस्पेंड
2026-09-07
-
दिल्ली में पहले भी गिर चुकी हैं इमारतें, बड़े हादसों ने ली कई जिंदगियां
2026-09-07
-
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे लाइन पर भूस्खलन, 13 सितंबर तक सेवाएं रद्द
2026-09-07
-
दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवन तत्काल होंगे सील, CM ने दिए निर्देश
2026-09-07