Tourism in Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी की राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिशें रंग ला रही हैं। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पहली बार एक साल (वर्ष 2025) के अंदर आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा छह करोड़ तीन लाख से अधिक हो गया है। यह राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के रूप में विश्वविख्यात हरिद्वार में आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा सबसे अधिक तीन करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 दर्ज किया गया है। जबकि, देहरादून में 67 लाख 35 हजार 71 और टिहरी जनपद में 53 लाख 29 हजार 759 सैलानी आए हैं। ये आंकड़े उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मिलने का प्रमाण हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य ने पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। सरकार की तरफ से लगातार पर्यटन विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं पर्यटन-तीर्थ स्थलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर खास जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री स्वयं भी सारी सुख-सुविधाओं की मॉनीटरिंग करते रहे हैं, जिसका बेहतर परिणाम सामने आया है। उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों-तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध भी किए गए हैं।
पर्यटन विभाग के अनुसार, वर्ष 2025 में कुल 6 करोड़ 3 लाख 21 हजार 194 पर्यटक उत्तराखंड आए थे। इनमें एक लाख 92 हजार 533 विदेशी सैलानी भी शामिल हैं। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली बार पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों की संख्या छह करोड़ के पार पहुंची है। पूर्व के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2021 में 2 करोड़ 18 हजार 115, 2022 में 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 338, 2023 में 5 करोड़ 96 लाख 36 हजार 601 और वर्ष 2024 में 5 करोड़ 95 लाख 50 हजार 277 पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों ने उत्तराखंड को पर्यटन के रूप में चुना है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार है। हमारी सरकार राज्य में पूरे वर्ष पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है, ताकि पर्यटन कारोबार से जुड़े स्थानीय निवासियों और युवाओं को सालभर रोजगार के अवसर उपलब्ध हों। शीतकालीन यात्रा इसी की एक कड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां गंगा जी के दर्शन को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा की यात्रा पर आने के बाद राज्य में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिला है। बड़ी संख्या में यात्री उत्तराखंड पहुंचे हैं। हमने पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने के साथ उनकी सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और इन्हीं सब प्रयासों का परिणाम है कि उत्तराखण्ड में पर्यटकों की बढ़ती संख्या हर वर्ष नया रिकॉर्ड बना रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-18
2026-06-18
TET पूर्व नियुक्त शिक्षकों को संरक्षण देने की मांग, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
2026-06-18
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता 8 माह की गर्भवती
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-18
किसानों के पक्ष में उतरे विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बार-बार भूमि अधिग्रहण पर जताई नाराजगी
2026-06-18
मुहर्रम को लेकर वलीपुर बाजार में पुलिस का पैदल मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
2026-06-18
2026-06-18
हिमाचल में मॉनसून से पहले आंधी-बारिश का अलर्ट, शिमला में भारी भूस्खलन, ढली-संजौली बाईपास बंद
2026-06-18
नाले की जमीन पर कब्जे के आरोप में कॉलोनी की एनओसी निरस्त, जेडीए को भेजी गई सूचना
2026-06-18
बिहार के समस्तीपुर में ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत, कई घायल
2026-06-18
ढोंगी बाबा ने पार की हैवानित हदेंः 15 साल तक किया महिला का यौन शोषण, जबरन पिलाई पेशाब
2026-06-18
Ranchi RSS Office Attack Case: पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
2026-06-18
रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस: वीरता, बलिदान और स्वाभिमान की अमर गाथा
2026-06-18