दिल्ली के फर्नीचर मार्केट और नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
खबर सार :-
गुरुवार रात दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में फर्नीचर मार्केट और द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास एक नमकीन फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बा आग पर काबू पाया। दोनों घटनाओं में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। पहली घटना मंगोलपुरी (बाहरी दिल्ली) के S-ब्लॉक इलाके में एक फर्नीचर मार्केट में हुई, जबकि दूसरी घटना द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास एक टिन शेड में चल रही नमकीन फैक्ट्री में हुई।
मंगोलपुरी के S-ब्लॉक फर्नीचर मार्केट में देर रात अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दिल्ली फायर सर्विस की कई गाड़ियां आग बुझाने और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचीं। फायर ऑफिसर भूपिंदर शर्मा ने जानकारी दी कि बाजार में 11 दुकानें हैं। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दुकानों के पीछे खड़ी गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। अच्छी बात यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ और फायर डिपार्टमेंट समय रहते आग पर काबू पाने में कामयाब रहा।
लाखों रुपये के फर्नीचर व गाड़ियां राख
फर्नीचर मार्केट होने के कारण दुकानों में सूखी लकड़ी, प्लाईवुड, फोम और आग पकड़ने वाली दूसरी चीजें बड़ी मात्रा में थीं, जिससे आग तेजी से भड़क गई। हालांकि, फ़ायर कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई, लेकिन लाखों रुपये का फर्नीचर और कुछ गाड़ियां बुरी तरह जल गईं।
रात करीब 2 बजे हुई घटना
घटनास्थल के पास रहने वाले एक स्थानीय निवासी ने बताया, "यह एक लकड़ी के फर्नीचर की दुकान थी, और हमें मालूम नहीं चला कि आग कैसे लगी। यह घटना रात लगभग 2 बजे हुई। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।" लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। अगर फायर डिपार्टमेंट समय पर नहीं पहुंचता, तो आग आस-पास के रिहायशी इलाकों तक फैल सकती थी।
नमकीन फैक्ट्री में भी लगी आग
इसी बीच, द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास एक टिन शेड में चल रही नमकीन फैक्ट्री में भी आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, इसे 'Make-4' कैटेगरी की आग माना गया। फायर डिपार्टमेंट ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सभी यूनिट्स सुबह करीब 3:30 बजे वापस लौट आईं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री लगभग 300 वर्ग गज के इलाके में फैली हुई थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ये भी पढ़ें: शाहजहाँपुर में आधी रात काल बनी भयानक आग! जिंदा जल गए बेजुबान, चीखों से काँपा पूरा गांव; लाखों का नुकसान
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ नगर निगम की सीमा में डॉग पालना अब आसान नहीं, शर्ताें पर ही बन पाएगा लाइसेंस
2026-09-29
-
बिहार के CM सम्राट चौधरी ने आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूत करने पर दिया जोर
2026-09-29
-
kushinagar : नदी में तेज कटान देखकर डर गए अधिकारी, cm yogi रातभर लेते रहे जानकारी
2026-09-29
-
चार धाम में रिकाॅर्ड श्रद्धालु, 53.23 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
2026-09-29
-
यूपी के फतेहपुर में दर्दनाक हादसा! खाना बनाते समय लगी आग, 4 की मौत
2026-09-29
-
महाराष्ट्र में सूखे का आकलन करेगी केंद्रीय टीमः शिवराज सिंह चौहान
2026-09-29
-
सुल्तानपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदान की अपील
2026-09-28
-
भीलवाड़ा में मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन
2026-09-28
-
UP के 40 जिलों के 17,519 आंगनवाड़ी केंद्रों में लगेंगे आधुनिक खेल उपकरण
2026-09-28
-
तमिलनाडु में महिलाओं को बिजनेस के लिए मिलेगा लोन, नई स्कीम शुरू
2026-09-28
-
दुर्गा पूजा से पहले बदलेगा पश्चिम बंगाल का मौसम, बारिश की संभावना
2026-09-28
-
सीएम विजय को देखकर खिले चेहरे, शिशुओं को पहनाईं सोने की अंगूठियां
2026-09-28
-
तमिलनाडु में सीएम विजय आज करेंगे ‘थाई मामन गोल्ड रिंग’ योजना की शुरुआत
2026-09-28
-
nepal के पहाड़ों पर बारिश बनी up के लोगों पर आफत, घरों तक पहुंचा नदियों का पानी
2026-09-28
-
Faridabad: बोरवेल में गिरी तीन साल की नेहा, 10 घंटे के rescue के बाद भी नहीं बचाया जा सका
2026-09-28