देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप राज्य में पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वर्ष 2025 में, उत्तराखंड में कुल 6 करोड़ 3 लाख 21 हजार 194 पर्यटक आए हैं, जो राज्य गठन के बाद से अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इस उपलब्धि ने राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। हरिद्वार में सबसे अधिक 3 करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 पर्यटक और तीर्थयात्री पहुंचे हैं, जबकि देहरादून में 67 लाख 35 हजार 71 और टिहरी जनपद में 53 लाख 29 हजार 759 पर्यटकों ने राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पर्यटन को एक नई दिशा मिली है। धामी सरकार ने पर्यटन विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है। साथ ही, तीर्थ स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। धामी सरकार की यह रणनीति न केवल पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बना रही है, बल्कि स्थानीय लोगों और युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। हमारी सरकार ने राज्य में पूरे वर्ष पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम किया है, जिससे पर्यटन से जुड़े स्थानीय निवासियों को रोजगार मिल सके।" राज्य सरकार ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मां गंगा के दर्शन करने के लिए मुखबा की शीतकालीन यात्रा पर आने के बाद इस यात्रा को और बढ़ावा मिला है। इसके परिणामस्वरूप, बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड पहुंचे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी मुख्यमंत्री धामी ने पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
उत्तराखंड में पर्यटन की बढ़ती संख्या का यह सिलसिला पिछले कुछ वर्षों से जारी है। वर्ष 2021 में 2,00,18,115, 2022 में 5,39,81,338, 2023 में 5,96,36,601 और 2024 में 5,95,50,277 पर्यटकों ने राज्य का रुख किया था। अब 2025 में छह करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए, उत्तराखंड ने पर्यटन के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस बढ़ती संख्या को एक सकारात्मक संकेत मानते हुए कहा, "हमारी सरकार का उद्देश्य राज्य में पर्यटन को एक स्थिर और निरंतर बढ़ती हुई गतिविधि बनाना है। यह न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि स्थानीय जनता के लिए रोजगार और समृद्धि का अवसर भी प्रदान करता है।"
अन्य प्रमुख खबरें
“कलम की आवाज” कार्यक्रम में झांसी के युवा ऐश्वर्य सरावगी सम्मानित
यूपी में धार्मिक पर्यटन को लगे पंख, काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे रिकाॅर्ड श्रद्धालु
शुगर मिल के कर्मचारी ने की आत्महत्या, अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप
झांसी पुलिस को मिली 7 नई पीआरवी स्कॉर्पियो गाड़ियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता होगी मजबूत
Rajasthan: पर्यटकों को भा रहा डिजिटल प्लेटफाॅर्म OBMS, एक क्लिक पर हो रही बुकिंग
माँ शारदा शक्ति मंदिर में दाऊ सरकार का आगमन, धार्मिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा
पत्रकार संगठन ने नवनियुक्त डीएम से की मुलाकात, जनसमस्याओं और सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन
विजयपुर में संत दिग्विजय राम का संदेश—“संपत्ति नहीं, संस्कार ही बनाते हैं असली पहचान”
झांसी सिटी बस सेवा घाटे में, फिर भी यात्रियों के लिए बनी राहत, आंकड़ों ने खड़े किए सवाल
Pilibhit: पत्रकार से धोखाधड़ी और धमकी का आरोप, सराफा व्यापारी पर कार्रवाई की मांग
आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम, कैंसर पर आधारित पुस्तक का विमोचन
भरतपुर के ढाना खेड़ली गांव में भीषण आग, एक परिवार का सब कुछ जलकर राख
बलिया में गंगा नदी में बड़ा हादसा: 4 लोग डूबे, राहत-बचाव कार्य जारी, सीएम योगी ने जताया शोक